लाइव न्यूज़ :

बिहार में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 73 हुई, पटना के कई इलाके अब भी जलमग्न, दो दिन भारी बारिश का अलर्ट

By विनीत कुमार | Updated: October 3, 2019 10:21 IST

बिहार में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 73 जा पहुंची है। इस बीच चार जिलों में आज और कल दोनों दिन भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 73 हुई, 9 लोग घायलपटना के कई इलाकों से अब भी पानी निकालने का काम जारी, राजेंद्र नगर और पाटलिपुत्र में हालात खराब

बिहार में बाढ़ के बाद बिगड़े हालात से बुधवार तक मरने वालों की संख्या 73 हो गई है। यह जानकारी आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार के प्रिसिपल सेक्रेटरी प्रत्यय अमृत ने दी है। प्रत्यय अमृत के अनुसार बुधवार तक के आंकड़ों के अनुसार 73 लोगों की मौत हुई है जबकि 9 घायल हैं। इस बीच पटना के कई इलाकों में जमा पानी को निकालने का भी प्रयास लगातार जारी है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार प्रत्यय अमृत ने बताया, 'कल तक अनुमान के अनुसार बाढ़ के कारण 73 लोगों की मौत हुई है और 9 की मौत हुई है। हमने कोल इंडिया से जो पंप लिये हैं, उसमें कुछ तकनीकी समस्या है। अगर आज यह शुरू होता है तो हम राजेंद्र नगर से पूरा पानी निकालने में कामयाब होंगे।'  

गौरतलब है कि इसी हफ्ते सोमवार से बारिश में कमी से राहत कार्यों में तेजी आई है। हालांकि पटना में अब भी कई इलाके जलमग्न है। पटना के राजेंद्र नगर, पाटलिपुत्र और कंकड़बाग इलाके जलजमाव से सबसे अधिक प्रभावित हैं।इस बीच मौसम विभाग ने आज और कल (3 और 4 अक्टूबर) के लिए बिहार के चार जिलों में भारी बारिश के अलर्ट भी जारी किये हैं।

मौसम विभाग ने पटना सहित सूबे के चार जिलों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार पटना के अलावा वैशाली, बेगूसराय, खगड़िया में भी गुरुवार और शुक्रवार को भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इसे औरेंज अलर्ट के रूप में इंगित किया है।  

टॅग्स :बिहारबाढ़पटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार