लाइव न्यूज़ :

बिहार में किसान आंदोलन को समर्थन, बांका के किसान 6 फरवरी को अधिकारियों को देंगे ज्ञापन 

By अनुराग आनंद | Updated: February 4, 2021 10:56 IST

दिल्ली में हो रहे किसान आंदोलन की गूंज अब हरियाणा, पंजाब के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में सुनने को मिल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबांका में भारत बंद को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जाकर किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। प्रगतिशील किसान मंच ने सैकड़ों किसानों के साथ 6 फरवरी को दिल्ली में चल रहे आंदोलन के समर्थन में ज्ञापन देने का दावा किया है।

पटना: देश की राजधानी दिल्ली में हो रहे किसान आंदोलन से अब बिहार के किसान भी जुड़ाव महसूस करने लगे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 6 फरवरी को भारत बंद का ऐलान किया गया है। ऐसे में बिहार के किसान भी इस भारत बंद को सफल बनाने की कोशिश में लग गए हैं।

बांका जिला के प्रगतिशील किसान मंच ने भी 6 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के ऐलान का समर्थन किया है। मंच के संयोजक रामबालक शर्मा ने कहा कि अमरपुर और बांका में भारत बंद को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जाकर किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि बिहार बोर्ड की परीक्षा को ध्यान में रख कर सड़क जाम नहीं करने का फैसला लिया गया है। हम किसानों के घरों के ही बच्चे परीक्षा देने जाते हैं, ऐसे में हमने सड़क जाम नहीं करने का फैसला किया है।

ऐसा दावा किया जा रहा है कि अमरपुर व शंभुगंज प्रखंड के कई गांवों से सैकड़ों किसान अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे। यही नहीं अमरपुर के बंद पड़े कोल्ड स्टोरेज को शुरू करने के लिए भी इस दौरान विचार किया जाएगा। 

कई गांवों के दर्जनों किसानों ने हस्ताक्षर अभियान शुरू कर कोल्ट स्टोरेज को शुरू करने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने की बात कही है। इस दौरान मंच के संयोजक ने कहा कि किसान किसी धर्म और जाति के नहीं होते हैं और ना ही किसी राजनीतिक दल के होते हैं।

ऐसे में अमरपुर का किसान 7 दशक में अपने साथ हुए अन्याय और अपमान के विरोध में दिल्ली में चल रहे आंदोलन को सांकेतिक समर्थन देगा। दर्जनों किसानों ने इस दौरान कहा कि दिल्ली के आंदोलन को कुचलने की साजिश की जा रही है, लेकिन अब देश के किसान इन बातों को समझ गए हैं। 

टॅग्स :किसान आंदोलनबांकाबिहारअमरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज