लाइव न्यूज़ :

Bihar Chunav: 'एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर किसी तरह का गतिरोध नहीं है', जीतन राम मांझी ने किया दावा

By एस पी सिन्हा | Updated: June 7, 2025 17:19 IST

चुनाव में एनडीए के बीच सीट बंटवारे पर जीतन राम मांझी ने स्पष्ट रूप से कहा कि आप लोगों को जो समझना है समझते रहिए, हम लोगों के बीच सीट बंटवारे को लेकर कोई विवाद नहीं है। 

Open in App
ठळक मुद्देमांझी ने कहा है कि बिहार की सभी सीटों पर उनकी पार्टी चुनाव की तैयारी कर रही हैकेंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम लोगों के बीच सीट बंटवारे को लेकर कोई विवाद नहीं हैउन्होंने बताया कि जुलाई-अगस्त महीने तक सीटों का बंटवारा कर लिया जाएगा

पटना:बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच पटना पहुंचे हम के संयोजक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि बिहार की सभी सीटों पर उनकी पार्टी चुनाव की तैयारी कर रही है। चुनाव में एनडीए के बीच सीट बंटवारे पर जीतन राम मांझी ने स्पष्ट रूप से कहा कि आप लोगों को जो समझना है समझते रहिए, हम लोगों के बीच सीट बंटवारे को लेकर कोई विवाद नहीं है। 

उन्होंने कहा कि एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर किसी तरह का गतिरोध नहीं है। जुलाई-अगस्त महीने तक सीटों का बंटवारा कर लिया जाएगा और सभी दलों को लड़ने लायक सीटें मिलेंगी। जीतन राम मांझी ने कहा की हमारी पार्टी 242 सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रही है। क्योंकि हम लोगों को चुनाव लड़ना भी है और लड़ाना भी है। हम लोगों को एनडीए को जीताना है और नरेंद्र मोदी के हाथों को और मजबूत करना है। 

उन्होंने कहा, बिहार में फिर से डबल इंजन की सरकार बने हम लोगों को सिर्फ उसकी चिंता है। वहीं राहुल गांधी के यह कहने पर कि जिस तरह से महाराष्ट्र का चुनाव फिक्स था ठीक उसी तरह से बिहार चुनाव भी फिक्स है, इसपर मांझी ने कहा कि राहुल गांधी को अभी कैसे पता चल गया कि बिहार में चुनाव फिक्स होगा। जो लोग हारते हैं उन्हें यही पता चलता है। 

वहीं राहुल गांधी के कैपिटल क्राइम वाले बयान पर उन्होंने कहा कि बिहार में स्थिति ठीक है, पहले वाली हालत नहीं है कि मुख्यमंत्री आवास से अपराधी बोलते थे। वहीं मुजफ्फरपुर में दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी मौत के मामले पर मांझी ने कहा कि घटना से हम लोग भी दुखी हैं। हम लोगों ने सरकार से बात की है। पीड़ित परिवार को हर तरह का मुआवजा और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। हॉस्पीटल में हुई लापरवाही को लेकर डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

टॅग्स :जीतन राम मांझीराष्ट्रीय रक्षा अकादमीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार