लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव: पटना जाएंगे संजय राउत, पप्पू यादव की पार्टी के साथ गठबंधन कर सकती है शिवसेना

By स्वाति सिंह | Updated: October 13, 2020 11:08 IST

बीते हफ्ते शिवसेना ने 22 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। शिवसेना अध्यक्ष और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बिहार चुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते नजर आएंगे। उद्धव के अलावा उनके बेटे आदित्य ठाकरे भी प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना ने बिहार में अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है। संजय राउत ने कहा कि पार्टी बिहार में 40-50 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी।

मुंबई: बिहार चुनाव में एनडीए की पूर्व सहयोगी शिवसेना की भी एंट्री हो गई है। पार्टी ने बिहार में अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है। संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि पार्टी बिहार में 40-50 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी। 

चुनाव को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत से पूछा गया कि क्या पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के साथ मिलकर बिहार में चुनाव लड़ेगी तो उन्होंने कहा, ' अब तक किसी के साथ गठबंधन के बारे में कोई बात नहीं हुई है। मैं अगले हफ्ते पटना जाऊंगा। पप्पू यादव सहित स्थानीय पार्टियां हमसे बात करना चाहती हैं'। 

बता दें कि बीते हफ्ते शिवसेना ने 22 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। शिवसेना अध्यक्ष और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बिहार चुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते नजर आएंगे। उद्धव के अलावा उनके बेटे आदित्य ठाकरे भी प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं।

एनसीपी ने 40 प्रचारकों की लिस्ट जारी की

एनसीपी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें कहा गया है कि एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार चुनाव में पार्टी की ओर से मुख्य प्रचारक होंगे। इसके अलावा नवाब मलिक, प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, सुप्रिया सुले और फौजिया खान भी चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। पार्टी ने एक बयान में कहा है कि पार्टी आने वाले वक्त चुनाव से संबंधित और जानकारी साझा करेगी।

 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020शिव सेनाबिहारसंजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो