लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2025: एनडीए में सीट शेयरिंग में जगह नहीं मिलने से नाराज हुए यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर, बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: October 13, 2025 16:34 IST

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) को शामिल नहीं किए जाने के बाद यूपी सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के बीच सीट शेयरिंग का मामला तय होने और उसमें ओम प्रकाश राजभर की पार्टी को एक भी नहीं मिलने से सियासी हलचल तेज हो गई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) को शामिल नहीं किए जाने के बाद यूपी सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पहले चरण में 153 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और 13 अक्टूबर को करीब 52 प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल कराया जाएगा। 

राजभर ने यह भी स्पष्ट किया कि वह अभी भी गठबंधन धर्म निभाने को तैयार हैं। उन्होंने बयान दिया कि अगर एनडीए हमें 4-5 सीटें देता है, तो हम साथ चलने को तैयार हैं। लेकिन अब समय बहुत कम है। बता दें कि ओम प्रकाश राजभर उत्तर प्रदेश में एनडीए के घटक दल हैं और पिछले कुछ महीनों से बिहार में भी सीटों की मांग कर रहे थे। लेकिन एनडीए की ओर से उन्हें कोई सीट नहीं दी गई, जिससे वे नाराज़ नजर आ रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव कुल 243 सीटों के लिए दो चरणों में होंगे। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, सुभासपा के अकेले चुनाव लड़ने के फैसले से सीमांचल और भोजपुर क्षेत्र में एनडीए को हल्का नुकसान हो सकता है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025बिहारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीOmprakash Rajbhar
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार