लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2025: नीतीश कुमार की पार्टी को लगा झटका, जदयू नेता दसई चौधरी और भुवन पटेल ने थामा जनसुराज का दामन

By एस पी सिन्हा | Updated: September 5, 2025 17:54 IST

दसई चौधरी ने जदयू छोड़ने की वजह बताते हुए कहा कि लालू प्रसाद की पार्टी से तीन बार विधायक रहने के बाद उन्होंने पूरी तरह से नीतीश कुमार का साथ दिया, लेकिन नीतीश ने उन्हें संगठन और सरकार में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं दी। 

Open in App

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को शुक्रवार को करारा झटका लगा। दरअसल, जदयू के दो वरिष्ठ नेता दसई चौधरी और भुवन पटेल, अपने समर्थकों के साथ जन सुराज पार्टी (जसुपा) में शामिल हो गए। जसुपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने दोनों का पार्टी में स्वागत करते हुए उनके कंधों पर पीला गमछा रखा। दसई चौधरी ने जदयू छोड़ने की वजह बताते हुए कहा कि लालू प्रसाद की पार्टी से तीन बार विधायक रहने के बाद उन्होंने पूरी तरह से नीतीश कुमार का साथ दिया, लेकिन नीतीश ने उन्हें संगठन और सरकार में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं दी। 

दसई चौधरी ने बताया कि उन्होंने कई बार नीतीश कुमार से मुलाकात कर अपनी बात रखी, लेकिन उन्हें कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह चुनाव लड़ने के उद्देश्य से जसुपा में नहीं आए हैं, बल्कि संगठन में काम करना चाहते हैं। वहीं, भुवन पटेल, जो समता पार्टी के संस्थापक सदस्य भी रहे हैं, ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए उन्हें 'सबसे जीनियस मुख्यमंत्री' बताया, लेकिन साथ ही उनकी बढ़ती उम्र और शारीरिक क्षमता में कमी पर चिंता जाहिर की। 

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ खास लोग ही सरकार चला रहे हैं, जिससे समर्पित कार्यकर्ताओं को परेशानी हो रही है। वहीं, जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने इन दोनों नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने कभी इन्हीं जैसे अच्छे लोगों के साथ मिलकर बिहार को सही दिशा में ले जाने का काम शुरू किया था, लेकिन अब वे 'रास्ता भटक गए हैं'। 

उन्होंने आरोप लगाया कि अब नीतीश को ऐसे लोगों ने घेर लिया है जो बिहार को बर्बादी की ओर ले जा रहे हैं। उदय सिंह ने कहा कि दसई चौधरी और भुवन पटेल जैसे नेता पद के लालच में नहीं, बल्कि जदयू में महसूस हो रही घुटन के कारण जन सुराज में आए हैं। इस मिलन समारोह में जसुपा के कई प्रमुख नेता उपस्थित थे, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, सुधीर शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष कुशवाहा, पूर्व सांसद सीताराम यादव और पूर्व एमएलसी रामबली चंद्रवंशी शामिल थे।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025जेडीयूनीतीश कुमारजन सुराजप्रशांत किशोर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह