लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2025: 'दिल्ली वाला फार्मूला बिहार में काम नहीं आएगा', दिल्ली में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर बोले तेजस्वी यादव

By एस पी सिन्हा | Updated: February 9, 2025 15:24 IST

दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद बिहार में समय से पहले ही चुनाव की चर्चा फिर शुरू हो गई है। होली बाद चुनाव आयोग की टीम के बिहार आने की चर्चा है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने कहा कि दिल्ली वाला फार्मूला बिहार में काम नहीं आएगानेता प्रतिपक्ष ने कहा, बिहार को समझना इतना आसान नहीं हैबिहार में अब समय से पहले ही चुनाव की चर्चा फिर शुरू हो गई है

पटना:दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि दिल्ली वाला फार्मूला बिहार में काम नहीं आएगा। यह बिहार है। बिहार को समझना इतना आसान नहीं है। रविवार की सुबह दिल्ली से पटना पहुंचने पर पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जनता ही मालिक है और वही फैसला करती है। यही लोकतंत्र की खूबसूरती है। जनता जिसे चाहती है, उसे सत्ता में लाती है। निश्चित रूप से 27 साल बाद भाजपा की सरकार बन रही है।

उन्होंने कहा कि हमारी उम्मीद है कि वे अपने वादों को पूरा करेंगे और यह केवल जुमलेबाजी तक सीमित नहीं रहेगा। वहीं, एनडीए नेताओं के "दिल्ली झांकी है, बिहार अभी बाकी है" वाले बयान पर तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि यह बिहार है, यहां समझना पड़ेगा। लेकिन बिहार को समझना इतना आसान नहीं है। बिहार में आने के बाद उन्हें समझ में आएगा कि यहां उन्हें क्या करना होगा। इसलिए बिहार को समझना आसन नहीं होने वाला है। 

इधर, दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद बिहार में समय से पहले ही चुनाव की चर्चा फिर शुरू हो गई है। होली बाद चुनाव आयोग की टीम के बिहार आने की चर्चा है। इसे बिहार में समय से पहले चुनावी आहट के रूप में महसूस किया जा रहा है। तेजस्वी को इस बार महागठबंधन की सरकार बनने की पूरी उम्मीद है। हालांकि दिल्ली चुनाव परिणाम देख कर उनका मोराल कमजोर पड़ने से इनकार नहीं किया जा सकता।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारदिल्लीराष्ट्रीय रक्षा अकादमीBJPआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल