लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2025: अशोक गहलोत ने किया ऐलान, कांग्रेस तेजस्वी के साथ मजबूती से खड़ी है

By एस पी सिन्हा | Updated: October 26, 2025 19:26 IST

अशोक गहलोत ने कहा कि हमने तेजस्वी यादव को बहुत सोच-समझकर मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है। वह युवा हैं, काम करने की ऊर्जा रखते हैं। जो घोषणाएं की जा रही हैं, हम उन्हें पूरे वादे के साथ पूरा करेंगे।

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार प्रदेश कांग्रेस में नाराजगी को दूर करने के  पटना में उच्चस्तरीय बैठक कर डैमेज कंट्रोल का प्रयास किया गया। इसके बाद आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा कि तेजस्वी यादव महागठबंधन का चेहरा हैं और कांग्रेस उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने भाजपा पर ‘पैसे और एजेंसियों के दुरुपयोग’ का आरोप लगाया और बिहार के मतदाताओं से बदलाव की अपील की। उन्होंने कहा कि हमने तेजस्वी यादव को बहुत सोच-समझकर मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है। वह युवा हैं, काम करने की ऊर्जा रखते हैं। जो घोषणाएं की जा रही हैं, हम उन्हें पूरे वादे के साथ पूरा करेंगे।

अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस और महागठबंधन की योजनाएं “कागजी नहीं, जमीनी हैं” और बिहार में जनता बदलाव चाहती है। राजद नेता तेजस्वी यादव की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार कांग्रेस और महागठबंधन पूरी मजबूती से चुनाव में उतर रहा है। जिस तरह की घोषणाएं की जा रही हैं, कांग्रेस और उसके सहयोगी दल उन्हें पूरा करेंगे। अशोक गहलोत ने बताया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी छठ के बाद बिहार का दौरा शुरू करेंगे और पूरी ताकत से अभियान चलाएंगे। वहीं, भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के पास इलेक्ट्रोरल बॉन्ड का पैसा है, वे उसी पैसे से हमारे खिलाफ अभियान चला रहे हैं। मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। 

उन्होंने बिहार के मतदाताओं से अपील की कि यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। भाजपा पैसों से खेल रही है, लेकिन बिहार की जनता सब जानती है। लेकिन बदलाव तय है। अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि एजेंसियों को विपक्ष के खिलाफ हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। आज आपके पास 50 करोड़ रुपए हैं, कल एजेंसियां घर पहुंच जाएंगी। उन्होंने कहा कि भारत में आज यही हो रहा है. लेकिन हम डरेंगे नहीं, बिहार में जनता ही फैसला करेगी। 

कांग्रेस के अंदर चल रही खींचतान पर अशोक गहलोत ने कहा कि हमारा अंदरूनी मामला था। हमने जिला आब्जर्वर और उम्मीदवारों से बातचीत की। सबकी स्थिति बहुत अच्छी है और कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता नाराज नेताओं से लगातार संपर्क में हैं और राहुल गांधी के दौरे से पहले स्थिति पूरी तरह सामान्य कर दी जाएगी। अशोक गहलोत ने नाराज नेताओं से अपील की कि वे संगठन के उम्मीदवारों के पक्ष में पूरी ताकत से काम करें। हम उनकी नाराजगी को समझते हैं और चुनाव के बाद उसे दूर किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी छठ पूजा के तुरंत बाद बिहार का दौरा शुरू करेंगे। राहुल और प्रियंका पूरे बिहार में जाएंगे, जनता से संवाद करेंगे और कांग्रेस का विजन बताएंगे। इस दौरान बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्ण अल्लाह वरुण ने भाजपा पर पलटवार करते हुए पूछा कि हमने तो तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है, भाजपा बताएं कि उनका चेहरा कौन है?” 

उन्होंने कहा कि जब यह सवाल भाजपा नेताओं से पूछा गया, तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। इसका मतलब साफ है कि भाजपा के पास बिहार में नेतृत्व को लेकर भ्रम की स्थिति है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अमित शाह ने कहा कि चुनाव के बाद तय करेंगे। इसका मतलब साफ है कि नीतीश कुमार अब भाजपा के मुख्यमंत्री पद के चेहरे नहीं हैं।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025अशोक गहलोततेजस्वी यादवकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार