लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2025: चुनाव से पहले नीतीश कुमार का एक और तोहफा, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: July 27, 2025 15:38 IST

रविवार को सुबह-सुबह मुख्यमंत्री ने खुद ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के जरिये एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस फैसले को लेकर खुशी जाहिर की। साथ ही इस आयोग के गठन से इसका फायदा कैसे सफाई कर्मचारियों को मिलेगा, इसे लेकर अपनी बात रखी।

Open in App

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव से पहले लगातार राज्य के लोगों को सौगातें दे रहे हैं। इस बीच उन्होंने आज बिहार के सफाई कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला ले लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का निर्देश दिया है।

रविवार को सुबह-सुबह मुख्यमंत्री ने खुद ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के जरिये एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस फैसले को लेकर खुशी जाहिर की। साथ ही इस आयोग के गठन से इसका फायदा कैसे सफाई कर्मचारियों को मिलेगा, इसे लेकर अपनी बात रखी।

मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि, बिहार राज्य में सफाई कर्मचारियों के अधिकारों और हितों की सुरक्षा, कल्याण, पुनर्वास, सामाजिक उत्थान, शिकायतों के निवारण और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए मैंने बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का विभाग को निर्देश दिया है।

यह आयोग सफाई कर्मियों के हितों से संबंधित सुझाव, उनके अधिकारों की सुरक्षा के संबंध में सरकार को सुझाव देगा और सफाई कार्यों में लगे लोगों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर उसे लागू करवाने के लिए समुचित कार्रवाई करेगा।

उन्होंने आगे यह भी लिखा कि बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष और पांच सदस्य होंगे, जिनमें एक महिला/ट्रांसजेंडर होंगे। यह आयोग राज्य में सफाई कार्यों से जुड़े समाज के वंचित वर्ग के लोगों को मुख्यधारा में जोड़ने और उनके सामाजिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह फैसला राज्य के सफाई कर्मचारियों के हित में बेहद ही खास माना जा रहा है।

बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष और पांच सदस्य होंगे। इनमें से एक सदस्य महिला या ट्रांसजेंडर होगा। यह आयोग सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को समझेगा और उनके लिए बेहतर नीतियां बनाने में सरकार की मदद करेगा। इसके अलावा, यह आयोग सफाई कार्यों से जुड़े लोगों के लिए चल रही योजनाओं की समीक्षा करेगा और उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जरूरी कदम उठाएगा।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो