लाइव न्यूज़ :

Bihar Election Result 2025: भाजपा 65 और जदयू 68 सीट पर आगे, चुनाव आयोग प्रारंभिक रुझानों में NDA को बहुमत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 14, 2025 10:19 IST

Bihar Election Result 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)- जनता दल यूनाइटेड (जदयू) गठजोड़ राज्य की 243 सीटों में कई स्थानों पर आगे चल रहा है।

Open in App

पटनाः बिहार विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना शुक्रवार सुबह शुरू होने के साथ ही प्रारंभिक रुझानों में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बढ़त लेते हुए दिख रहा है। चुनाव आयोग प्रारंभिक रुझानों में NDA को बहुमत मिल गया है। भाजपा 65 और जदयू 68 सीट पर आगे हैं। राजद 38, कांग्रेस 11 और चिराग पासवान लोजपा 16 सीट पर आगे हैं।

चुनाव आयोग प्रारंभिक रुझानों में NDA को बहुमत है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)- जनता दल यूनाइटेड (जदयू) गठजोड़ राज्य की 243 सीटों में कई स्थानों पर आगे चल रहा है। हालांकि निर्वाचन आयोग की ओर से अभी तक किसी आधिकारिक रुझान की घोषणा नहीं की गई है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, शुरुआती रुझानों में बिहार में राजग 41 विधानसभा सीट पर और ‘इंडिया’ गठबंधन 12 सीट पर आगे है। प्रमुख प्रत्याशियों में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, चर्चित लोकगायिका मैथिली ठाकुर, महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव, अंतरराष्ट्रीय शूटर और भाजपा विधायक श्रेयशी सिंह, मंत्री संजय सरावगी, मंगल पांडे, विजय कुमार चौधरी, और श्रवण कुमार आगे हैं।

वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप पीछे चल रहे हैं। आयोग के मुताबिक मोकामा में जदयू के अनंत कुमार सिंह पहले दौर की मतगणना के बाद 2,716 मतों से आगे हैं और राजद की वीणा देवी पीछे हैं।

अधिकारियों के अनुसार, राज्य की 243 विधानसभा सीटों की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई, जिसमें आयोग के मानकों के अनुरूप सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। ईवीएम की गिनती सुबह 8.30 बजे से शुरू हुई। दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को सम्पन्न हुए बिहार चुनावों को राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार की महत्वपूर्ण राजनीतिक परीक्षा माना जा रहा है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025बिहारचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार