लाइव न्यूज़ :

Bihar Election Exit Poll: तेजस्वी की जीत की बड़ी वजब बन सकता है MY फैक्टर में जोड़ा गया एक और Y!

By अनुराग आनंद | Updated: November 9, 2020 06:46 IST

एग्जिट पोल के हिसाब से देखें तो पिता की अनुपस्थिति में भी तेजस्वी यादव ने एनडीए के तमाम बड़े नेताओं का ना सिर्फ सामना किया बल्कि कम उम्र में अपनी राजनीतिक सूझबूझ से उन्हें टक्कर दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतमाम एग्जिट पोल का मानना है कि तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उन्हीं मुद्दों को टच किया जो जनता से सीधे जुड़ता है।तेजस्वी ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव के बनाए माय (MY) समीकरण में बड़ी संख्या में दूसरे वर्ग के लोगों को भी जोड़ने का प्रयास किया।

नई दिल्ली:बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम कल (10 नवंबर) को आना है। इससे पहले लगभग सभी एग्जिट पोल में महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव को आगे दिखाया गया है। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया व टुडेज चाणक्या एग्जिट पोल की मानें तो 31 साल के तेजस्वी यादवबिहार के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

साफ है कि पिता की अनुपस्थिति में भी तेजस्वी यादव ने एनडीए के तमाम बड़े नेताओं का ना सिर्फ सामना किया बल्कि कम उम्र में अपनी राजनीतिक सूझबूझ से उन्हें टक्कर दे रहे हैं।

तमाम एग्जिट पोल का मानना है कि तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उन्हीं मुद्दों को टच किया जो जनता से सीधे जुड़ता है और जो बिहार के मुद्दे थे। तेजस्वी ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव के बनाए माय (MY) समीकरण (M-muslim, Y-yadav) पर भरोसा जताया और साथ- ही साथ बड़ी संख्या में दूसरे समाज के लोगों को अपने साथ जोड़ने के लिए पलायन, कोरोना महामारी, बेरोजगारी, मंहगाई और स्थानीय स्तर पर फैले भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। 

क्या है MY फैक्टर में जुड़ा एक और नया  Y फैक्टर 

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी एग्जिट पोल का मानना है कि रोजगार के मुद्दे ने मुख्यमंत्री कुर्सी तक पहुंचने में तेजस्वी का रास्ता आसान कर दिया। दरअसल, तेजस्वी यादव ने इस बार बिहार में विकास और रोजगार को मुद्दा बनाया। वहीं, खुद को लालू की छवि से दूर रखने की कोशिश भी की।

तेजस्वी ने MY फैक्टर में एक Y जोड़ दिया... यानी मुस्लिम यादव और यूथ... जिसे रोजगार और विकास का भरोसा दिया गया। यानी सामाजिक न्याय के मुद्दे से अब तेजस्वी ने अपनी पार्टी को विकास और रोजगार की पहचान देने की कोशिश की।

राजद नीत महागठबंधन को मिली बढ़त

बिहार विधानसभा चुनाव से संबंधित शनिवार को आए कई एग्जिट पोल के अनुसार राजद नीत विपक्षी महागठबंधन को सत्तारूढ़ एनडीए पर बढ़त मिलती दिख रही है। कम से कम तीन एग्जिट पोल में महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है।

महागठबंधन ने राजद नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया है। अधिकतर एग्जिट पोल में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीत जद (यू) की सीटों की संख्या में कमी आने और राजद को 243 सदस्यीय विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की भविष्यवाणी की है।

जानें किस एग्जिट पोल में किसे कितना सीट मिल रहा है

टुडेज चाणक्य-सीएनएन न्यूज 18 के एग्जिट पोल में राजद नीत महागठबंधन को 180 तथा राजग को 55 और अन्य को आठ सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि बहुमत के लिए 122 सीटें चाहिए।

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में महागठबंधन को 139-161 सीटें और राजग को 69-91 मिलने का अनुमान लगाया गया है। इसने अलावा लोजपा को 3-5 सीटें और अन्य के लिए भी 3-5 सीटों का अनुमान लगाया गया है।

एबीपी-सीवीओटर एग्जिट पोल के अनुसार राजग को 104-128 सीटें और विपक्षी महागठबंधन को 108-131 सीटें मिल सकती हैं। इसमें चिराग पासवान नीत लोजपा को 1-3 सीटें मिलने का अनुमान है।

टाइम्स नाउ-सीवोटर के अनुसार राजग को 116, विपक्षी महागठबंधन को 120 और लोजपा को एक सीट मिल सकती है।

रिपब्लिक टीवी-जन की बात के एग्जिट पोल ने भी राजद नीत गठबंधन को 128 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत दिया है वहीं उसने सत्तारूढ़ राजग को 104 सीटें तथा लोजपा को सात सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारआरजेडीबिहार विधान सभा चुनाव 2020एग्जिट पोल्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार