लाइव न्यूज़ :

Bihar Election 2025: डिप्टी CM विजय सिन्हा के काफिले पर हमला, लोगों नारेबाजी के साथ किया पथराव; वीडियो

By अंजली चौहान | Updated: November 6, 2025 14:21 IST

Bihar Election 2025: राजद समर्थकों ने उपमुख्यमंत्री और लखीसराय से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा की गाड़ी घेर ली, चप्पल फेंकी और "मुर्दाबाद" के नारे लगाते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस बल मौजूद है।

Open in App

Bihar Election 2025: उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता विजय सिन्हा के काफिले पर आज पहले चरण के मतदान के दौरान लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र में कथित तौर पर पथराव हुआ। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षाकर्मी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दौड़ पड़े। लखीसराय सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे सिन्हा ने इस हमले के पीछे राजद का हाथ होने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष क्षेत्र में भय फैलाने और मतदान को बाधित करने की कोशिश कर रहा है।

पथराव के बाद विजय कुमार सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "ये राजद के गुंडे हैं। सत्ता में आ रही है एनडीए इसलिए इनके छत पर बुलडोजर चलेगा। गुंडे मुझे गाँव में जाने नहीं दे रहे हैं। विजय सिन्हा जीतने वाले हैं, उन्होंने मेरे पोलिंग एजेंट को भगा दिया और उसे वोट नहीं डालने दिया... उनकी गुंडागर्दी देखिए... ये खोरियारी गाँव के बूथ नंबर 404 और 405 हैं।"

जानकारी के अनुसार, बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में दोपहर 1 बजे तक 42.31 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव आयोग के अनुसार, गोपालगंज में अब तक का सबसे अधिक 46.73 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि पटना में सबसे कम 37.72 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले चरण के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

बता दें कि राज्य की कुल 243 सीटों में से 18 जिलों के 121 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता 1,314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए वोट डालेंगे। आज चुनाव लड़ रहे प्रमुख उम्मीदवारों में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव, उनके भाई और जनशक्ति जनता दल (जद) के प्रमुख तेज प्रताप यादव, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और अनंत सिंह शामिल हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा, हालाँकि सुरक्षा कारणों से सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर और सूर्यगढ़ा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 56 मतदान केंद्रों पर मतदान का समय घटाकर शाम 5 बजे कर दिया गया है। 

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025Bihar BJPवायरल वीडियोआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो