लाइव न्यूज़ :

बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने फिर से उठाया रामचरितमानस पर सवाल, कहा-दर्जनों दोहों पर अभी उठाएंगे सवाल

By एस पी सिन्हा | Updated: February 28, 2023 15:33 IST

बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने कहा कि अभी तो कुछ ही दोहों पर सवाल खड़ा किया है, जबकि दर्जनों ऐसे दोहे हैं, जिन पर आने वाले समय में सवाल खड़ा करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि मैं कोई नई बातें नहीं कह रहा हूं।

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षामंत्री ने कहा- दर्जनों ऐसे दोहे हैं, जिन पर आने वाले समय में सवाल खड़ा करता रहूंगाउन्होंने कहा कि जाति के नाम पर दलितों को अपमानित करना बंद होना चाहिएअपनी आलोचना पर कहा कि मुझे मनुवंश से सीखने की जरूरत नहीं है

पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने रामचरितमानस पर अपने दिए गए बयान को विधानसभा परिसर में एकबार फिर से दोहराया और कहा कि मुझे मनुवंश से सीखने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस के कुछ दोहे कचरा हैं, जिन्हें हटाया जाना चाहिए।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि अभी तो कुछ ही दोहों पर सवाल खड़ा किया है, जबकि दर्जनों ऐसे दोहे हैं, जिन पर आने वाले समय में सवाल खड़ा करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि मैं कोई नई बातें नहीं कह रहा हूं। इस सवाल को पहले भी कई महापुरुषों ने उठाया है। मैंने तो सिर्फ एक दोहा को इंगित किया है, जबकि रामचरितमानस में इस तरह के कई दोहे हैं जिस पर सवाल उठना लाजमी है।

बजट सत्र के दौरान सदन से बाहर निकलने पर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरितमानस का श्लोक पढ़ते हुए कहा कि अभी एक श्लोक पढ़े हैं, अभी तो दर्जनों ऐसे श्लोक रामचरितमानस में लिखे गए हैं। उन्होंने कहा कि जाति के नाम पर दलितों को अपमानित करना बंद होना चाहिए। रामचरितमानस में कही गई आपत्तिजनक बातों का अमृत कैसे समझ लें? देश को जो लोग चला रहे हैं, उनके सामने सवाल उठाया है। इसे बदलवाना मेरे बस में नहीं है। लेकिन रामचरितमानस में जो कचरा है, उसे हटाना जरूरी है। हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि रामचरितमानस में बहुत सी अच्छी बातें भी हैं, लेकिन जो कूड़ा-कचरा है उसे हटाना चाहिए।

मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए प्रोफेसर चंद्रशेखर ने कहा कि मैं वही बात बोल रहा हूं जो रामचरितमानस में लिखा हुआ है। एक समय था जब शूद्र वर्ग के लोग पढ़े-लिखे नहीं होते थे। इसलिए उनको कई मामले में प्रतिबंधित किया जाता था। लेकिन अब समय बदल गया है। शुद्र समाज के लोग भी अंग्रेजी, हिंदी और संस्कृत पढ़ रहे हैं। इसलिए अब पहले की मानसिकता को बदलना चाहिए। 

शिक्षा मंत्री ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर हिम्मत है तो भाजपा रामचरितमानस का मुद्दा सदन के अंदर उठाए। मैंने जो सत्य कह दिया है, उसपर किसी को सवाल उठाने का हैसियत नहीं है। जो लोग ज्ञान बांट रहे हैं, उनको चुनौती है।

इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कुमार विश्वास का नाम लिए बिना कहा कि चैरिटी शो के जरिए ज्ञान को बेचने वाले लोग आने वाले तो थे, किया हुआ। उल्लेखनीय है कि रामचरितमानस पर प्रोफेसर चंद्रशेखर के बयान का भाजपा पहले से ही विरोध कर रही है और हिंदू भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिक्षा मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर चुकी है।  

टॅग्स :बिहारआरजेडीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो