लाइव न्यूज़ :

बिहारः डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को मिली जेड प्लस सुरक्षा, सुशील मोदी ने कहा- मैं 12 साल तक उपमुख्यमंत्री रहा लेकिन...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2022 16:57 IST

तेजस्वी यादव को ‘‘जेड प्लस’’ सुरक्षा प्रदान करने के राज्य सरकार के फैसले पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘बिहार में 12 साल तक मैं उपमुख्यमंत्री रहा लेकिन सरकार को न मुझे बुलेट प्रूफ गाड़ी देने की जरूरत महसूस हुई, न ही जेड प्लस सुरक्षा की।’’

Open in App
ठळक मुद्दे बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी) के कमांडो तेजस्वी यादव की सुरक्षा में शामिल होंगेतेजस्वी यादव को ‘‘जेड प्लस’’ सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय राज्य सुरक्षा समिति द्वारा लिया गया। तेजस्वी यादव को जेड प्लस सुरक्षा दिए जाने पर भाजपा नेता सुशील मोदी ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है

पटनाः बिहार सरकार ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को ‘‘जेड प्लस’’ सुरक्षा देने का फैसला किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि इस आशय का एक परिपत्र गुरुवार को जारी किया गया था और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी) के कमांडो राजद नेता की सुरक्षा में शामिल होंगे। परिपत्र में कहा गया है कि तेजस्वी यादव को ‘‘जेड प्लस’’ सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय राज्य सुरक्षा समिति द्वारा लिया गया। यह परिपत्र पुलिस महानिदेशक को भेजा गया है।

तेजस्वी यादव को बुलेटप्रूफ कार भी मुहैया कराई गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि ‘‘जेड प्लस’’ सुरक्षा में एक पायलट, एक एस्कॉर्ट, नजदीकी सुरक्षा टीम, हाउस गार्ड, स्पॉटर और तलाशी लेने वाले कर्मचारी शामिल हैं। राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी ‘‘जेड प्लस’’ सुरक्षा प्रदान की गई है। तेजस्वी यादव को ‘‘जेड प्लस’’ सुरक्षा प्रदान करने के राज्य सरकार के फैसले पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘बिहार में 12 साल तक मैं उपमुख्यमंत्री रहा लेकिन सरकार को न मुझे बुलेट प्रूफ गाड़ी देने की जरूरत महसूस हुई, न ही जेड प्लस सुरक्षा की।’’

सुशील मोदी ने कहा, ‘‘मामूली सुरक्षा के बीच मैंने पोलो रोड स्थित सरकारी आवास से लंबे समय तक जनता की सेवा की।’’ सुशील मोदी ने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘जिनका राजपाट आते ही जनता सहम जाती है, भला उनको किससे इतना खतरा है कि सुरक्षा बढ़ायी जा रही है !’’ मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में यादव को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान किये जाने का बचाव किया। कुमार ने कहा, ‘‘उन्हें इसका विरोध क्यों करना चाहिए। वह उपमुख्यमंत्री हैं। ’’ 

टॅग्स :तेजस्वी यादवसुशील कुमार मोदीबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो