लाइव न्यूज़ :

बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा- क्वारंटीन सेंटरों में अप्रैल व मई में प्रवासी मजदूरों के बीच बांटे गए 17.53 लाख कंडोम

By अनुराग आनंद | Updated: June 9, 2020 18:25 IST

सुशील मोदी ने कहा कि दूसरे राज्यों से लौटे लोगों को नियोजन की जानकारी देकर गर्भ निरोधक सामग्रियां दी गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदंपतियों को इस दौरान करीब 11 लाख दैनिक व आपातकालीन गर्भ निरोधक गोलियों दी गईं।सुशील मोदी ने कहा कि प्रत्येक दशक में बिहार की जनसंख्या में 25 फीसदी की वृद्धि हो रही है।पिछले एक दशक में राज्य प्रजनन दर को 4.3 से घटा कर 3. 2 पर लाने का दावा बिहार सरकार कर रही है।

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके अलावा, देश के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में प्रवासी मजदूरों का पलायन भी हो रहा है। बिहार सरकार ने राज्य में लौटे प्रवासी मजदूरों के रहने के लिए क्वारंटीन सेंटर बनाए थे। जहां सरकारी की ओर से खाने-पीने से लेकर हर तरह की व्यवस्था देने का दावा बिहार सरकार कर रही है। अब बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि राज्य के क्वारंटीन सेंटरों में अप्रैल व मई माह में राज्य लौटने वाले प्रवासी मजदूरों के बीच 17.53 लाख कंडोम बांटे गए।

न्यूज 18 की मानें तो बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि क्वारंटीन सेंटरों में अप्रैल में 2.14 लाख व मई में 15.39 लाख कंडोम बांटे गए हैं। इसके साथ ही सुशील मोदी ने कहा कि उन्हें परिवार नियोजन की जानकारी देकर गर्भ निरोधक सामग्रियां दी गई हैं।

इतनी गर्भनिरोधक गोलियां बांटी गई-सुशील मोदी ने कहा कि जनसंख्या स्थिरीकरण के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए फ्रंटलाइन आशा कार्यकर्ताओं और एनएनएम द्वारा कोरोना संक्रमण के घर-घर सर्वें के दौरान और 14 दिन की क्वारंटीन अवधि पूरी कर घर जाने वालों को परिवार नियोजन के बारे में सजग किया गया तथा जिन्हें जरूरत थी, उन्हें दो-दो पैकेट कंडोम उपलब्ध कराए गए। मोदी ने आगे कहा कि योग्य दंपतियों को उनकी इच्छानुसार इस दौरान करीब 11 लाख दैनिक व आपातकालीन गर्भ निरोधक गोलियों का भी वितरण किया गया।

डिप्टी सीएम ने जनसंख्या कंट्रोल का किया दावा-बता दें कि इस दौरान सुशील मोदी ने कहा कि प्रत्येक दशक में बिहार की जनसंख्या में 25 फीसदी की वृद्धि हो रही है। वैसे लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा, बाल विवाह निषेध व अन्य निरोधात्मक उपायों को अपना कर पिछले एक दशक में प्रजनन दर को 4.3 से घटा कर 3. 2 पर लाने में सफलता मिली है।

टॅग्स :बिहारसुशील कुमार मोदीकंडोम
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो