लाइव न्यूज़ :

बिहार के उप मुख्यमंत्री सीबीआई कोर्ट में होंगे पेश, जमानत रद्द होने की आशंका

By एस पी सिन्हा | Updated: October 17, 2022 18:37 IST

तेजस्वी यादव ने कहा कि माननीय न्यायालय ने हमें बुलाया है और मैं जा रहा हूं। मुझे कानून पर पूरा भरोसा है, हमें न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि कल हम अपना पक्ष कोर्ट में रखेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने कहा कि मुझे कानून पर पूरा भरोसा है और न्याय जरूर मिलेगातेजस्वी यादव आईआरसीटीसी घोटाला मामले में जमानत पर हैं और सीबीआई ने उनकी जमानत रद्द करने की अर्जी लगा रखी है

पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादवसीबीआई कोर्ट में पेश होने के लिए पटना से दिल्ली चले गए। मंगलवार 18 अक्टूबर को सीबीआई कोर्ट ने उन्हें व्यक्तिगत तौर पर कोर्ट में पेश होना है। दिल्ली जाने से पहले तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझे कानून पर पूरा भरोसा है और न्याय जरूर मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि माननीय न्यायालय ने हमें बुलाया है और मैं जा रहा हूं। मुझे कानून पर पूरा भरोसा है, हमें न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि कल हम अपना पक्ष कोर्ट में रखेंगे। तेजस्वी ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि और आपने देखा भी कि जिस दिन विश्वास मत था, उस दिन किस तरीके से छापेमारी आज चल रही थी। 

उन्होंने कहा कि इस मामले पर ज्यादा कुछ नहीं कहना है। हमें न्यायालय और कानून पर भरोसा है। वहीं जदयू नेता व बिल्डर के यहां छापेमारी पर भाजपा पर हमला करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने तो पहले ही कह दिया, ये सब आम बात है। ये सब तो चलता ही रहेगा। 

उन्होंने कहा कि जब तक ये लोग रहेंगे, इसी तरह का काम चलता रहेगा। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। हमलोग अपना काम करते रहेंगे। वहीं भाजपा के आरक्षण पर धरना दिए जाने पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा से पूछिए आरक्षण खत्म हो गया क्या? 

उन्होंने कहा कि 17 साल तक मंत्री यहीं लोग थे, उन से पूछिए कि क्या आज तक उसी एक्ट के तहत चुनाव हुए या नहीं हुए और कोर्ट में क्या हुआ यह वहीं बता सकते हैं। 

बता दें कि तेजस्वी यादव आईआरसीटीसी घोटाला मामले में जमानत पर हैं और सीबीआई ने उनकी जमानत रद्द करने की अर्जी लगा रखी है। दिल्ली के राउज एवेन्यू स्थित सीबीआई कोर्ट में उन्हें मंगलवार को हाजिर होना है। 

सीएबीआई ने आरोप लगाया है कि बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों की जांच प्रभावित करने के लिए न सिर्फ सीबीआई के अधिकारियों बल्कि उनके परिवार के लोगों को भी खुले मंच से धमकी दी।

तेजस्वी यादव ने जनसभा के अलावा प्रेस कांफ्रेंस कर कानूनी कार्रवाई को रोकने की कोशिश की।  

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारदिल्लीसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार