लाइव न्यूज़ :

'24 घंटे के अंदर गोली मार दूंगा': बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी

By एस पी सिन्हा | Updated: July 27, 2025 16:27 IST

मैसेज में साफ लिखा गया है कि 24 घंटे के अंदर सम्राट चौधरी को गोली मार दूंगा सच बोल रहा हूं। जान से मारने के धमकी से जुड़ा संदेश मिलने के बाद समर्थक ने मैसेज देखते ही पुलिस को सूचना दे दी।

Open in App

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को उनके एक समर्थक के फोन में धमकी भरा मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई है। मैसेज में साफ लिखा गया है कि 24 घंटे के अंदर सम्राट चौधरी को गोली मार दूंगा सच बोल रहा हूं। जान से मारने के धमकी से जुड़ा संदेश मिलने के बाद समर्थक ने मैसेज देखते ही पुलिस को सूचना दे दी। वहीं पुलिस की ओर से जांच पड़ताल भी शुरू कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार कहा जा रहा है कि उनके समर्थक को शनिवार रात यह धमकी मिली। धमकी में कहा गया है कि 24 घंटे के अंदर सम्राट चौधरी को गोली मार दूंगा, सच बोल रहा हूं। जैसे ही इसकी जानकारी दी गई पुलिस की ओर से साइबर सेल से मदद ली जा रही है। इसमें किस मोबाइल नम्बर से मैसेज आया। साथ ही उसका लोकेशन कहां है? किसके नाम से नम्बर रजिस्टर्ड है इन तमाम बातों की पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि धमकी देने वाले ने वाट्सअप का इस्तेमाल किया है। पुलिस उस नम्बर की पड़ताल कर रही है। उल्लेखनीय है कि बिहार के नेताओं को जान से मारने की धमकी देने का सिलसिला पिछले कुछ महीने से बार बार देखा जा रहा है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को भी इसी तरह की धमकी मिली थी।

राष्ट्रीय लोक जनता दल के सांसद उपेंद्र कुशवाहा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से पैदा हुए खतरों वाले सात फोन कॉल मिले, जिनमें कहा गया कि यदि वे किसी विशेष पार्टी के खिलाफ बोलना बंद नहीं करेंगे, तो 10 दिनों में जान से मार दिया जाएगा। जबकि वैशाली के सांसद वीणा देवी को अज्ञात नंबर से फोन कॉल के जरिए गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि “मार देंगे” और कॉल काट दिया।

इसके जवाब में सांसद ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई। अररिया से भाजपा सांसद प्रदीप सिंह को नेपाल के नंबर से मैसेज के माध्यम से धमकी मिली कि “मेरे भाई को जेल से छुड़ाओ, नहीं तो गोली‑बम से उड़ा देंगे।” इस धमकी में त्रासदी और उकसाव दोनों भयावह थे। सांसद ने नगर थाना में आवेदन दिया। अब इसी कड़ी में सम्राट चौधरी का नाम जुड़ गया है।

टॅग्स :बिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो