लाइव न्यूज़ :

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, कहा- जो लोग फर्जी होते हैं, उनको हर चिज फर्जी दिखती है

By एस पी सिन्हा | Updated: March 24, 2025 20:21 IST

सम्राट चौधरी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विकास की सोच के साथ बिहार तेजी से प्रगति कर रहा है। 2004-05 का आखिरी बजट तेइस हजार करोड़ का था और आज वह तीन लाख करोड़ तक पहुंच गया है। 

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा में बिहार विनियोग विधेयक 2025 के विरोध में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आरोपों पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जमकर हमला बोला। विपक्ष के विधायकों से उन्होंने कहा कि आप लोग बैठे रहिएगा, तो अच्छा लगेगा। जाइएगा नहीं। हम लोग तीन मार्च को 2025-26 का बजट पेश कर चुके हैं और आज उस बजट की कुंजी लेने आए हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विकास की सोच के साथ बिहार तेजी से प्रगति कर रहा है। 2004-05 का आखिरी बजट तेइस हजार करोड़ का था और आज वह तीन लाख करोड़ तक पहुंच गया है। 

उन्होंने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि पता नहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहां से आंकड़ा लाने का काम किया? इनको जानना चाहिए कि पिछले दो बजट में भी हमारे यहां 98 प्रतिशत राशि और पिछले बजट में 97 प्रतिशत राशि हम लोगों ने खर्च की है। उनको थोड़ा आइना दिखा देता हूं। 

सम्राट चौधरी ने कहा कि तेजस्वी भाई के समान हैं। बजट छोटा है। लेकिन पूर्व उप मुख्यमंत्री के माता पिता के शासन काल में महज 23 बजट की राशि खर्च होती थी। जो लोग फर्जी होते हैं, उनको हर चिज फर्जी दिखती है। उन्होंने कहा कि 1989 के बाद बिहार में बिहार में एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं बना यही तो मैं कह रहा हूं कि 1990 के बाद बिहार में कुछ नहीं हुआ। 

सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं जाति पर राजनीति नहीं करता और मैं भाजपा का सदस्य हूं। मैंने लालू जी के साथ काम किया है। लेकिन, हमारे विचार अलग थे। लोग पूछते हैं कि क्या मैं संघ कार्यालय गया हूं, तो मैं पूछता हूं कि जब आपके पिता मुख्यमंत्री बने थे, क्या वे उस दिन संघ कार्यालय गए थे? मैं कहता हूं कि जिस दिन आप संघ कार्यालय जाएंगे, आपका भाग्य खुल जाएगा। 

उन्होंने कहा कि मैं अपराधियों को नहीं छोड़ूंगा। अगर अपराधी कट्टा दिखाएगा तो पुलिस उसे मार गिराएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने साफ कह दिया है कि जो भी अपराधी है उसे किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। 

सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू जी कहते थे कि रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होगा, लेकिन, यहां राजा भी आया, रानी भी आई, राजकुमार भी आया और राजकुमारी भी आई। लालू यादव पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि लालू 1990 से नाच ही देख रहे हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं लालू के अत्याचार से राजनीति में आया हूं। उन्होंने कहा कि मैंने गांधी मैदान में लालू यादव से माफी भी मंगवाई थी और आगे भी लालू यादव को झुकाने का काम करूंगा।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज