लाइव न्यूज़ :

बिहार में उड़ाई गई संवैधानिक मर्यादा की खिल्ली! शहीद दिवस के मौके पर विधानसभा अध्यक्ष को नही दी गई कुर्सी

By एस पी सिन्हा | Updated: August 11, 2022 15:01 IST

बिहार में भाजपा के सत्ता से बाहर होने के बाद तल्खी और नजर आने लगी है। इसी क्रम में शहीद दिवस के मौके पर गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के अलग से कुर्सी नहीं रखी गई थी।

Open in App

पटना: बिहार में सत्ता परिवर्तन होते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने संवैधानिक मर्यादाओं की खिल्ली उड़ाये जाने का मामला सामने आया है। शहीद दिवस के मौके पर गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत उनके करीबी नेता इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा भी पहुंचे थे। 

कार्यक्रम में शामिल होने आये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत अन्य लोगों के लिए कुर्सियां तो लगाई गई थीं, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा के बैठने के लिए कुर्सी नहीं दी गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक ओर तेजस्‍वी यादव तो दूसरी ओर जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ललन सिंह समेत अन्‍य नेता कुर्सी पर बैठे थे। हालांकि वहां विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्‍हा के लिए कुर्सी नहीं थी। 

इन सबके बीच विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा विधानमंडल पहुंचे। उन्होंने शहीद स्‍मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके बाद वे विधानसभा स्थित अपने कार्यालय लौट गए।

इस दौरान बिहार के मौजूदा राजनीतिक बदलाव को लेकर जब उनसे बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने साफ-साफ कहा कि वह अभी संवैधानिक पद पर काबिज हैं और जब तक वह इस पद पर रहेंगे, तब तक वह कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस पद की जिम्मेदारी से मुक्त होने के बाद वह अपनी बात सबके सामने रखेंगे। 

उन्‍होंने कहा कि यह दिवस प्रेरणा लेने का है। शहीदों को याद करने से प्रेरणा मिलती है। ऊर्जावान महसूस करते हैं। उनके साथ पूर्व मंत्री रामसूरत राय, नितिन नवीन समेत कई नेता भी थे। उल्लेखनीय है कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को हटाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। 

राजद सहित अन्य पार्टियों के विधायकों ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष को तत्काल हटाए जाने की मांग को लेकर अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस भी विधानसभा सचिव को दिया है।

टॅग्स :बिहार समाचारनीतीश कुमारतेजस्वी यादवभारतीय जनता पार्टीVidhan Sabha
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार