लाइव न्यूज़ :

बिहार: नीतीश कुमार के विवादित बयानों पर कांग्रेस ने पढ़ाया मर्यादा का पाठ, कहा- मुख्यमंत्री को मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए

By एस पी सिन्हा | Updated: November 11, 2023 19:06 IST

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने सीधे-सीधे मुख्यमंत्री के बयान को गलत बताते हुए उन्हें भाषा की मर्यादा का पाठ पढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने मांझी को लेकर जो बातें कही है, उसमें सच्चाई है उसे गलत नहीं ठहराया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने मुख्यमंत्री के बयान ठहराया गलत कहा- सदन में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल मुख्यमंत्री ने किया, उसे कहीं से भी सही नहीं कहा जा सकताकांग्रेस नेता ने कहा- राजनीति में भाषा की मर्यादा ही मायने रखती है

पटना:बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा महिला प्रजनन पर सदन में दिए गए बयान और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को लेकर दिए गए बयान पर हो रही फजीहत के बाद राजद और जदयू के तमाम नेता नीतीश कुमार के बचाव में उतर आए हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने सीधे-सीधे मुख्यमंत्री के बयान को गलत बताते हुए उन्हें भाषा की मर्यादा का पाठ पढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने मांझी को लेकर जो बातें कही है, उसमें सच्चाई है उसे गलत नहीं ठहराया जा सकता है।

देश के पहले शिक्षा मंत्री अबुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर आयोजित गोष्ठी कार्यक्रम के दौरान अखिलेश सिंह ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि जीतन राम मांझी को नीतीश कुमार ने ही मुख्यमंत्री बनाया था। लेकिन उनके लिए सदन जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया, उसे कहीं से भी सही नहीं कहा जा सकता है। राजनीति में भाषा की मर्यादा ही मायने रखती है। मुख्यमंत्री को इस बात का ख्याल रखना चाहिए था। वह अपनी बात को बेहतर ढंग से रख सकते थे। 

उन्होंने कहा कि तूम- ताम की भाषा मर्यादा के अनुरूप नहीं है। इसको मर्यादा में रहकर अच्छे तरीके से भी कहा जा सकता था। अब ऐसी स्थिति बनी तो उन्होंने गुस्सा में कुछ कह दिया। लेकिन, जो बातें कही है उसमें सच्चाई है। अखिलेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री को पूरा राज्य चलना है, प्रशासन चलना है। 

वहीं, विधानमंडल के दोनों सदनों में महिलाओं के प्रजनन पर दिए गए विवादित बयान देने को लेकर भी अखिलेश सिंह ने साफ कहा कि उन्होंने जो बयान दिया था, वह गलत था। इसलिए जैसे ही उन्हें इस बात का एहसास हुआ, उन्होंने तत्काल इस बात को लेकर माफी मांग ली।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार