लाइव न्यूज़ :

बिहार कांग्रेस में बदलाव जल्द, मदन मोहन झा ने दिया इस्तीफा, राजेश राम और विजय शंकर दुबे का नाम सबसे आगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 14, 2022 15:53 IST

2020 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 19 सीट पर जीत मिली थी। बिहार विधान परिषद में पार्टी को 1 सीट पर जीत नसीब हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देएमएलसी चुनाव दोनों दल ने अलग-अलग लड़े थे।कांग्रेस बिहार में महागठबंधन का हिस्सा है।केसी वेणुगोपाल और बिहार प्रभारी भक्त चरण दास से भी मुलाकात की है।

पटनाः बिहारकांग्रेस में बदलाव जल्द देखने को मिल सकता है। कांग्रेस की बिहार इकाई के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने इस्तीफा दे दिया है। झा ने केंद्रीय नेतृत्व से आग्रह किया है कि उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए। झा ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी।

 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेम चंद मिश्रा ने मदन मोहन झा के इस्तीफे की पुष्टि की है। 2020 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 19 सीट पर जीत मिली थी। बिहार विधान परिषद में पार्टी को 1 सीट पर जीत नसीब हुई थी। कांग्रेस बिहार में महागठबंधन का हिस्सा है। एमएलसी चुनाव दोनों दल ने अलग-अलग लड़े थे।

कांग्रेस को दो वरिष्ठ नेता राजेश राम और विजय शंकर दुबे का नाम सबसे आगे चल रहा हैं। एक-दो दिन में ऐलान किया जा सकता है। इसके अलावा मदन मोहन झा ने पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास से भी मुलाकात की है।

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी के साथ बिहार में पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर बातचीत हुई। मैंने उन्हें विधान परिषद चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन के बारे में अवगत कराया। प्रदेश अध्यक्ष के पद को लेकर चर्चा नहीं हुई।’’ झा ने यह भी कहा, ‘‘प्रभारी और संगठन महासचिव के साथ मैंने अपनी यह इच्छा जरूर प्रकट की है कि मैंने महीनों पहले इस्तीफा दिया था और नेतृत्व को इस पर विचार कर लेना चाहिए।’’

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेतृत्व जल्द ही बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष को लेकर फैसला कर सकता है। झा ने कहा, ‘‘अध्यक्ष का मेरा कार्यकाल पहले ही पूरा हो चुका है। नए अध्यक्ष के बारे में नेतृत्व फैसला करेगा।’’ 

टॅग्स :कांग्रेसबिहारदिल्लीसोनिया गाँधीराहुल गांधीपटनाआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो