लाइव न्यूज़ :

बिहार कांग्रेस ने भी अल्पेश ठाकोर से किया किनारा, लगा था हिन्दी भाषियों की पीटने का अरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: October 18, 2018 01:33 IST

गुजरात मामले के बाद बिहार कांग्रेस ने अल्पेश ठाकोर को किनारा कर दिया है। अल्पेश के निमंत्रण के सवाल पर मदनमोहन झा और अखिलेश सिंह बचते दिखे।

Open in App

बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्री कृष्ण की जयंती के अवसर पर राजधानी पटना में कांग्रेसियों की लगने वाली जमघट के मौके पर बिहार के सह प्रभारी अल्पेश ठाकोर नदारद रहेंगे। बिहार कांग्रेस ने उन्हें आमंत्रण नहीं दिया है। इसकी जानकारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदनमोहन झा और सांसद अखिलेश सिंह ने दी। इस तरह से बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिव अल्पेश ठाकोर से बिहार कांग्रेस ने दूरी बना ली है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में बिहार के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, राजद नेता तेजस्वी यादव, पूर्व उप मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, पूर्व स्पीकर मीरा कुमार, शकील अहमद सहित पार्टी और महागठबंधन के कई प्रमुख नेता शामिल होंगे। अल्पेश से दूरी बनाने की मुख्य वजह गुजरात में बिहारियों पर होने वाले हमले माने जा रहे हैं। पटना में आयोजित होने वाले श्री कृष्ण सिंह जयंती समारोह की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिव अल्पेश ठाकोर प्रभार संभालने के बाद से केवल एक बार बिहार आये हैं। उनसे बहुत दिनों से बात नहीं हुई है।

वहीं, प्रदेश चुनाव अभियान के प्रभारी और जयंती के आयोजक डॉ अखिलेश सिंह ने कहा कि पार्टी ने अल्पेश ठाकोर को बुलावा नहीं भेजा है। दरअसल, अल्पेश ठाकोर को कुछ ही दिनों पहले बिहार कांग्रेस का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि गुजरात मामले के बाद बिहार कांग्रेस ने अल्पेश ठाकोर को किनारा कर दिया है। अल्पेश के निमंत्रण के सवाल पर मदनमोहन झा और अखिलेश सिंह बचते दिखे।

टॅग्स :बिहारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार