लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के पीएम पद के उम्मीदवार होने की खबर के बीच सीएम नीतीश का आया बयान, जानें जदयू के नेता ने क्या कहा

By एस पी सिन्हा | Updated: December 31, 2022 17:55 IST

उनके पीएम पद की लोगों द्वारा दावेदारी पर बोलते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि एकबार मिलजुलकर काम करने की बात हो रही है तो जहां तक बात है प्रधानमंत्री का, एक झूठ्ठी बात चल रही है मेरे बारे में, मैं कितना बार कह चुके हैं कि हम नहीं हैं दावेदार। हमारी न तो इच्छा है न ही यह सब बात है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के पीएम पद के उम्मीदवार होने के बीच सीएम नीतीश का बयान सामने आया है। इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा है कि उन्हें इस बात से कोई आपत्ति नहीं है कि राहुल गांधी पीएम पद के उम्मीदवार बनें।सीएम नीतीश कुमार ने यह भी कहा है कि वे चाहते है कि पूरा विपक्ष मिल जुलकर चले और चुनाव लड़ें।

पटना: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के बयान के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आप को पीएम पद की रेस से अलग कर लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शनिवार को कहा कि वर्ष 2024 में अगर राहुल गांधी विपक्ष का चेहरा होते हैं तो इससे उनको कोई दिक्कत नहीं है। 

राहुल गांधी के पीएम पद के चेहरे पर क्या बोले सीएम नीतीश कुमार

आपको बता दें कि सीएम नीतीश कुमार से मीडियाकर्मियों ने पूछा था कि कांग्रेस नेता कमलनाथ कह रहे हैं कि वर्ष 2024 में राहुल गांधी ही विपक्ष का चेहरा होंगे। इस पर नीतीश ने कहा कि हम भी चाहते हैं कि विपक्ष मिलजुल कर चले। इसके लिए जरूरी ही कि सभी विपक्षी दल एक साथ आएं। राहुल गांधी के विपक्ष का चेहरा होने से उन्हें कोई इनकार नहीं है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वे प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं है। यह सब झूठ बात है। कांग्रेस के बारे में उन्होंने कहा कि जरा उन लोगों का अपना चल रहा है, हम लोग तो इंतजार कर रहे हैं। बाकी सभी पार्टियों से बात हुई है। 

अपने पीएम पद के दावेदारी के दावों पर क्या बोले सीएम नीतीश कुमार

इस पर बोलते हुए सीएम नीतीश कुमार ने आगे कहा है कि एकबार मिलजुलकर काम करने की बात हो रही है तो जहां तक बात है प्रधानमंत्री का, एक झूठ्ठी बात चल रही है मेरे बारे में, मैं कितना बार कह चुके हैं कि हम नहीं हैं दावेदार। हमारी न तो इच्छा है न ही यह सब बात है। हमारी इच्छा एक ही है कि अधिक से अधिक पार्टियां साथ मिलकर चलें। 

सीएम नीतीश कुमार ने मिलजुल कर काम करने की बात कही

साथ मिलकर चलेंगे तो बहुमत होगा और फिर देश के विकास आगे बढ़ाएंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि अलग-अलग पूछने से क्या फायदा है? जब सब बैठेंगे तो वहां बात होगी। हम लोग दावेदार नहीं हैं, लेकिन मिलजुलकर तय होगा तभी तो हम कुछ कह पाएंगे। 

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार ने कुछ महीने पहले देश के विपक्षी दलों को एकजुट करने की पहल के तहत कई नेताओं से मुलाकात की थी। उनकी इस मुलाकात को लोकसभा चुनाव 2024 से जोड़कर देखा गया। कहा गया कि नीतीश कुमार खुद को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। इसलिए वे विपक्ष को एकजुट करने की पहल कर रहे हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारजेडीयूराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल