लाइव न्यूज़ :

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत होंगे उत्तराधिकारी! जदयू कार्यालय पर लगाया गया पोस्टर

By एस पी सिन्हा | Updated: August 25, 2025 17:35 IST

निशांत कुमार को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं कि क्या जदयू के कार्यकर्ता अब उन्हें नीतीश कुमार का उत्तराधिकारी मान रहे हैं?

Open in App
ठळक मुद्देजनसेवा की विरासत अब आगे बढ़ेगी, विकास पुरुष का बेटा, बिहार का भविष्य- निशांत कुमार।जननायक कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा और नीतीश कुमार जी की कार्यशैली के वारिस- निशांत कुमार।पोस्टर के लगते ही राजनीतिक गलियारे में चर्चा का दौर तेज हो गया है।

पटनाःबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की चल रही चर्चाओं के बीच  पटना में जदयू कार्यालय के मुख्य गेट पर निशांत कुमार को लेकर एक पोस्टर लगाया है। इस पोस्टर में निशांत कुमार को नीतीश कुमार का उत्तराधिकारी में बताने का प्रयास किया गया है। जदयू कार्यालय के मुख्य गेट पर लगाए गए पोस्टर पर लिखा गया है कि "ईमानदारी और जनसेवा की नई पीढ़ी। जनसेवा की विरासत अब आगे बढ़ेगी, विकास पुरुष का बेटा, बिहार का भविष्य- निशांत कुमार।

जननायक कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा और नीतीश कुमार जी की कार्यशैली के वारिस- निशांत कुमार।” इस पोस्टर के लगते ही राजनीतिक गलियारे में चर्चा का दौर तेज हो गया है। ऐसे में निशांत कुमार को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं कि क्या जदयू के कार्यकर्ता अब उन्हें नीतीश कुमार का उत्तराधिकारी मान रहे हैं? या फिर यह सिर्फ कुछ समर्थकों की ओर से किया गया शक्ति प्रदर्शन है?

हालांकि अभी तक जदयू की ओर से इस पोस्टर पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। बताया जा रहा है कि यह पोस्टर जदयू कार्यालय के बाहर आज ही लगाया गया है। इस पोस्टर के बाद से बिहार की सियासत में चर्चाओं का बाजार तेज हो गया है। पोस्टर में निशांत को बिहार के भविष्य के रूप में प्रोजेक्ट किया गया है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025नीतीश कुमारपटनाबिहारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसम्राट चौधरी बने CM, JDU के दो दिग्गज बने डिप्टी CM

भारतभाई सम्राट से मिलकर दी बधाई?, चिराग पासवान ने कहा- नीतीश कामकाज को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे, वीडियो

भारतकेवल एक दल का NDA नहीं, 5 दलों का?, क्या भाजपा अपने दम पर मुख्यमंत्री बना रही है?, जानिए गिरिराज सिंह ने क्या कहा?, वीडियो

भारतSamrat Govt Oath: सम्राट चौधरी के हाथों में सूबे की कमान, बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी को मिली डिप्टी सीएम की कुर्सी

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारत अधिक खबरें

भारतअशोक मित्तल पर ईडी का शिकंजा! राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता बने AAP सांसद के घर छापेमारी

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो