लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत मामले में बिहार के सीएम नीतीश कुमार का बड़ा बयान, पिता ने CBI जांच की मांग की तो करेंगे सिफारिश

By अनुराग आनंद | Updated: August 1, 2020 14:37 IST

महाराष्ट्र सरकार ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच से इनकार पहले ही कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता लगातार भाई के लिए न्याय की मांग कर रही हैं।सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने भाई सुशांत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगाई हैबिहार सरकार ने पिता की मांग के बाद सीबीआई जांच के लिए सिफारिश करने का भरोसा दिलाया है।

नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत का मामले में अलग-अलग एंगल से मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस जांच कर रही है। इस बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इस मामले में बड़ा बयान दे दिया है। 

आज तक रिपोर्ट की मानें तो सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि यदि सुशांत के पिता चाहते हैं कि मामले में सीबीआई जांच हो तो निश्चित तौर पर इस मामले में सीबीआई जांच के लिए बिहार सरकार केंद्र से सीबीआई जांच की सिफारिश कर सकती है।  बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच से इनकार पहले ही कर दिया है।   

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की है-

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने हाल में रिया पर प्यार में सुशांत को फंसाकर उसके पैसे निकालने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मुकदमा संख्या 241/20 है। अब बिहार पुलिस भी इस मामले की छानबीन अपने तरीके से कर रही है। फैंस के अलावा कई सेलेब्स भी लगातार सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं। अब इस मुद्दे पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का समर्थन भी मिला है। श्वेता लगातार भाई के लिए न्याय की मांग कर रही हैं।

ऐसे में अब श्वेता ने भाई सुशांत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगाई है। श्वेता ता ने इंस्टाग्राम पर एक नोट लिखकर कैप्शन दिया, "मैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन हूं और मैं इस पूरे मामले की तत्कालीन जांच की मांग करती हूं। हमें भारत की न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है और हम हर हाल में न्याय की उम्मीद रखते हैं ।

श्वेता ने अपने नोट में लिखा था, "डियर सर, कहीं न कहीं मेरा दिल कहता है कि आप सच का साथ देते हैं। हम एक साधारण परिवार से हैं। जब मेरा भाई बॉलीवुड में था तब उसके साथ कोई गॉड फादर नहीं था और ना ही आज हमारे साथ है। मेरा आपसे अनुरोध है कि आप जल्द से जल्द इस केस में हस्तक्षेप करें और इसकी सफाई से जांच कराएं ताकि किसी भी तरह के सबूत के साथ छेड़छाड़ न की जा सके, उम्मीद है न्याय की जीत होगी।

सुशांत ने 29 जून से पूरी प्लानिंग कर रखी थीं-

पोस्ट में श्वेता ने सुशांत की 29 जून की प्लानिंग (Sushant did planning from 29 June) को दिखाया है। श्वेता सिंह कीर्ति ने एक तस्वीर शेयर की है ये तस्वीर है सुशांत के व्हाइट बोर्ड की। इस पर सुशांत ने अपनी आने वाले दिनों को लेकर प्लान बना रहे थे।

इससे साफ जाहिर हो रहा है सुशांत भविष्य के लिए प्लानिंग कर रहे थी। इसे शेयर करते हुए श्वेता सिंह कीर्ति ने कैप्शन में लिखा, 'भाई का व्हाइट बोर्ड जहां 29 जून से वो वर्कआउट और मेडिटेशन की प्लानिंग कर रहा था। तो साफ है कि वो आगे की प्लानिंग कर रहा था।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतनीतीश कुमारबिहारहत्याकांडमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार