लाइव न्यूज़ :

नीतीश सरकार के खिलाफ राजद विधायक करेंगे आंदोलन!, पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर को मिला टिकैत का साथ

By एस पी सिन्हा | Updated: October 25, 2022 16:47 IST

बिहार का कृषि मंत्री रहते हुए सुधाकर सिंह ने किसान मंडी को चालू करने के लिए पहल की थी। हालांकि नीतीश कुमार के दबाव में इस्तीफा देना पड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देसुधाकर सिंह को किसान नेता राकेश टिकैत का साथ मिला है। केंद्र सरकार को पिछले साल कृषि कानून को वापस लेने के लिए मजबूर किया था।न्यूनतम समर्थन मूल्य और किसान मंडी की व्यवस्था को पुनः शुरू किए जाने की मांग की है।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों का विरोध कर उनकी कैबिनेट से बाहर होने वाले पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह किसान मंडी को चालू किए जाने की मांग पर अब भी कायम है। तेजस्वी यादव की चेतावनी के वावजूद सुधाकर सिंह नियंत्रित नहीं हो पा रहे हैं।

बिहार का कृषि मंत्री रहते हुए सुधाकर सिंह ने किसान मंडी को चालू करने के लिए पहल की थी। हालांकि बाद में नीतीश कुमार के दबाव में उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था, लेकिन अब सुधाकर सिंह को किसान नेता राकेश टिकैत का साथ मिला है। किसान मंडी चालू किए जाने के सवाल को लेकर राकेश टिकैत ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है।

17 अक्टूबर को नीतीश कुमार को लिखे पत्र में राकेश टिकैत ने किसानों को मिलने वाले न्यूनतम समर्थन मूल्य और किसान मंडी की व्यवस्था को पुनः शुरू किए जाने की मांग की है। सूत्रों के अनुसार सुधाकर सिंह ने किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत से संपर्क साधा है।

उसके बाद इस चर्चित किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर किसान मंडी को लेकर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने राकेश टिकैत के इस लेटर को खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। यह वही किसान यूनियन है जिसने केंद्र सरकार को पिछले साल कृषि कानून को वापस लेने के लिए मजबूर किया था।

मैंने पहले भी कहा है और आज भी कह रहा हूं "बिहार के किसानों के लिए मंडी और न्यूनतम समर्थन मूल्य बुनियादी ज़रूरत है और जब तक कृषि उत्पाद विपणन समिति (एपीएमसी) कानून और ‘‘मंडी’’ प्रणाली को बहाल नहीं किया जाता तब तक मैं चैन से नहीं बैठने वाला। अपनी बात कहते हुए सुधाकर सिंह ने राकेश टिकैत का आभार भी जताया है।

टॅग्स :राकेश टिकैतनीतीश कुमारतेजस्वी यादवबिहारFarmersपटनाआरजेडीजेडीयूJDU
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल