लाइव न्यूज़ :

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राष्ट्रपति और पीएम मोदी के लिए भेजी मुजफ्फरपुर की शाही लीची, चखेंगे स्वाद

By एस पी सिन्हा | Updated: June 2, 2019 05:12 IST

बताया जाता है कि पिछले 14 सालों से नई दिल्ली के माननीयों को शाही लीची भेजने की पंरपरा चली आ रही है. वर्ष 2005 में मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर की शाही लीची और भागलपुर के जर्दालु आम हरेक साल भेजना शुरू किया था, जो अब तक कायम है.

Open in App

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की प्रसिद्ध शाही लीची को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए आज दिल्ली भेजा है. यह 3 जून को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित एक हजार गणमान्यों के आवास पर पहुंचेगी. दरअसले, बिहार सरकार की ओर से मुजफ्फरपुर की प्रसिद्ध शाही लीची हर साल प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के साथ केन्द्र सरकार के सभी मंत्रियों को भेजी जाती हैं.

बताया जाता है कि पिछले 14 सालों से नई दिल्ली के माननीयों को शाही लीची भेजने की पंरपरा चली आ रही है. वर्ष 2005 में मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर की शाही लीची और भागलपुर के जर्दालु आम हरेक साल भेजना शुरू किया था, जो अब तक कायम है. 3 जून को शाही लीची की खेप बिहार भवन से पहुंचाई जाएगी. इसबार भी प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत मोदी कैबिनेट के सभी मंत्रियों और अधिकारियों के लिए एक हजार लीची के पैकेट को भेजी गई है.

शनिवार की शाम विशेष रेफ्रिजेरेटर वैन में लीची के पैकेट को रखकर नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया है. प्रशासन की ओर से हरेक साल लीची भेजने वाले आर के केडिया बताते हैं कि इस बार भी शाही लीची के बागानों की देखभाल साल भर पहले से करनी शुरू की गई थी, लेकिन तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस होने और मई माह में बारिश नहीं होने के कारण शाही लीची को न तो सही आकार मिला न ही कलर और मिठास. फिर भी प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के भेजे जाने वाले शाही लीची के लिए जिले के 50 बागानों से लीची मंगवाई गई. 

सर्वे के बाद मंगवाई गई लीची को नई दिल्ली से ग्रेडिंग के लिए आए 25 सदस्यीय एक्सपर्ट दल ने बिना दाग वाले और अच्छी गुणवत्ता वाले फ्रेश लीची का चयन किया. लीची की ग्रेडिंग के बाद प्री कूलिंग कर पैकिंग की गई है. आधे-आधे किलो के चार पैकेट एक बडे पैकेट में भरी गई है. नई दिल्ली के बिहार भवन में शाही लीची की खेप पहुंचने के बाद 3 जून को प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति समेत सभी वीआईपी के यहां लीची पहुंचाई जाएगी. वहीं, बेहतरीन गुणवत्ता वाली लीची की ग्रेडिंग कर दो किलो पैक वाले शाही लीची भेजी गई है.

टॅग्स :इंडियाबिहारनीतीश कुमारनरेंद्र मोदीरामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार