लाइव न्यूज़ :

बिहार में सियासत गर्मः जदयू विधायक अगले 72 घंटे तक पटना से बाहर नहीं जाएं, क्या सीएम नीतीश फिर में मारेंगे पलटी? कयासों का बाजार गर्म!

By एस पी सिन्हा | Updated: May 23, 2022 17:57 IST

बिहीर के सीएम नीतीश कुमार ऐसा ही संकेत मिल रहा है. जदयू सूत्रों की मानें तो सभी विधायकों को अगले 72 घंटे तक पटना से बाहर नहीं जाने का निर्देश दिया गया है. बिहार में अभी शादी ब्याह का समय चल रहा है.

Open in App
ठळक मुद्दे पटना में ही कैंप करने का फरमान जारी कर दिया है.बिहार में क्या कोई बड़ा सियासी उलटफेर होने जा रहा है?जदयू के कई विधायकों इशारों ही इशारों में इस बात की पुष्टि की है.

पटनाः बिहार में क्या फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटी मार देंगे? ऐसा कयासों का बाजार गर्म हो गया है. दरअसल, चर्चा यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी जदयू के तमाम विधायकों को फिलहाल पटना में ही कैंप करने का फरमान जारी कर दिया है.

ऐसे में यह कयास लगाये जाने लगे हैं कि बिहार में क्या कोई बड़ा सियासी उलटफेर होने जा रहा है? नीतीश कुमार और उनकी पार्टी की गतिविधियों से तो ऐसा ही संकेत मिल रहा है. जदयू सूत्रों की मानें तो दल के सभी विधायकों को अगले 72 घंटे तक पटना से बाहर नहीं जाने का निर्देश दिया गया है. बिहार में अभी शादी ब्याह का समय चल रहा है.

ऐसे में ज्यादातर विधायक अपने क्षेत्र में शादी ब्याह में शामिल होने के लिए दमे होते हैं. लेकिन जदयू के तमाम विधायकों को क्षेत्र छोड़कर पटना आने को कहा गया फिर पटना में ही जमे रहने को कहा गया है. जदयू के कई विधायकों इशारों ही इशारों में इस बात की पुष्टि की है. सूत्रों की मानें तो विधायकों को इस बात की ताकीद की गई है यह बात मीडिया में नहीं आनी चाहिये.

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 25 मई को जदयू के विधायकों की बैठक करने जा रहे हैं. इसमें पार्टी की आगे की रणनीति तय की जा सकती है. संभव है कि नीतीश कुमार कोई नया करिश्मा कर दिखाएं अथवा विधायकों को हर हाल में एकजूट रहने की हिदायत दी जा सकती है. 

यहां उल्लेखनीय है कि बिहार में बदली-बदली सियासी गतिविधियों से इसबात को बल मिलने लगा है कि सत्ता के लिए कोई नए पैतरे चली जाएं, जिससे भाजपा के द्वारा की जा रही दबाव वाली राजनीति पर विराम लग सके. सियासत के जानकार नीतीश कुमार के इस कदम को भी राजनीतिक उलटफेर का संकेत बता रहे हैं.

कारण कि भाजपा ने पहले ही साफ कर रखा है कि वह जातीय जनगणना के पक्ष में नहीं है. केंद्र की भाजपा सरकार जाति के आधार पर जनगणना को संविधान के खिलाफ होने की बात कहकर जातीय जनगणना की माग तो ठुकरा चुकी है. उसके बाद बिहार भाजपा के कई नेता ये बयान दे चुके हैं कि जाति के आधार पर जनगणना कराना असंवैधानिक है.

बावजूद इसके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में जाति के आधार पर जनगणना कराने के लिए काम शुरू कर दिया है. नीतीश कुमार ने आज मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वे पहले सर्वदलीय बैठक करेंगे और फिर कैबिनेट से फैसला करा कर बिहार में हर जाति के लोगों की गिनती शुरू करायेंगे.

सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार जातिगत जनगणना को पलटी मारने का आधार बना सकते हैं. वह भजपा पर जातीय जनगणना का विरोध करने का आरोप लगाते हुए राजद के साथ नया गठजोड़ बना सकते हैं. नीतीश कुमार की बातों से ऐसा कुछ संकेत मिलने भी लगा है.

जानकारों का कहना है कि 2017 में भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर राजद से संबंध तोड़ने वाले नीतीश कुमार ने लालू के ठिकानों पर सीबीआई छापे पर अलग ही तेवर दिखाया है. उन्होंने कहा कि वे सीबीआई की छापेमारी के बारे में कुछ नहीं जानते. जिसने छापेमारी किया है वही बतायेगा कि मामला क्या है. चर्चा है कि नीतीश कुमार तेजस्वी यादव के पटना लौटने का इंतजार कर रहे हैं.

तेजस्वी अभी लंदन में हैं और पटना पहुंचने की उम्मीद है. नीतीश कुमार कोई नया सियासी दांव चल सकते हैं. इफ्तार पार्टी से बहाने नीतीश दो दफे तेजस्वी से मिल चुके हैं. जबकि जातीय जनगणना के बहाने तेजस्वी ने नीतीश कुमार के घर जाकर उनके साथ बंद कमरे में गुफ्तगू कर चुके हैं. ऐसे में बिहार में एकबार फिर से कयासों का दौर शुरू हो चुका है. लोग पलटू चाचा, राजद की भाषा में चर्चा करने लगे हैं. 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारतेजस्वी यादवराज्यसभा चुनावजेडीयूBJPआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल