लाइव न्यूज़ :

11 विधायकों को सौंपी चाबी, सीएम नीतीश कुमार ने आवास का किया उद्घाटन, तल्ख तेवर में सचिव से कहा-''आप जल्दी से काम कराइए, पैसा दे रहे हैं जी?''

By एस पी सिन्हा | Updated: October 26, 2022 15:22 IST

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधायकों के लिए बन रहे आवास में हो रही देरी से चिंतित दिखे। भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि को तल्ख निर्देश दिये। कुल 65 विधायकों को यह नवनिर्मित आवास दिया जा रहा है।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के विधायकों के लिए नवनिर्मित आवासों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बन कर तैयार नये आवासों का निरीक्षण भी किया। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद 11 विधायकों को अपने हाथों से चाबी सौंपा।

हालांकि, मुख्यमंत्री विधायकों के लिए बन रहे आवास में हो रही देरी से काफी चिंतित दिखे। उनकी नाराजगी मंच पर ही दिख गई और भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि को तल्ख निर्देश दिये। इस दौरान समारोह में किताब देकर भवन निर्माण विभाग के सचिव सम्मानित कर रहे थे तभी नीतीश कुमार ने तल्ख तेवर में कहा,''आप जल्दी से काम कराइए, पैसा.....रहे हैं जी?''

बता दें कि विधायक आवासन योजना के तहत कुल 65 विधायकों को यह नवनिर्मित आवास दिया जा रहा है। इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि भवन का नामांकन किया गया है। जो जिस विधानसभा संख्या से आते हैं, उसको वही मकान मिलेगा। आसान भाषा में कहा जाए तो अगर एक नंबर विधानसभा से जो विधायक है, उनको एक नंबर का मकान मिलेगा।

जिन 11 विधायकों को मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से मकान आवंटित किया। इसमें विधायक राम वृक्ष सदा, इजहारुल हुसैन, ललित नारायण मंडल, शंभूनाथ यादव, राम बली सिंह यादव, रणविजय साहू, हरी शंकर यादव, अरुण सिंह का नाम शामिल है। नवनिर्मित विधायक आवास की चाभी मुख्यमंत्री के हाथों पाकर माननीयों के चेहरे खिल उठे।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का तहे दिल से धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री संजय झा, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी सहित कई गणमान्य नेतागण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग पहले से पुराने मकानों में रह रहे थे, उन्हें भी काफी परेशानी हो रही थी।

इसके साथ ही उनलोगों को अभी भी पुराने आवास खाली करने में काफी मुश्किल हो रही है। लेकिन अब उनलोगों को काफी सुविधा मिलने वाली है। बता दें कि बिहार सरकार ने कई साल पहले विधायक आवास योजना की शुरुआत की थी। लेकिन इस योजना का काम समय पर पूरा नहीं हो सका था। जिसके कारण राज्य के विधायकों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता था।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार