लाइव न्यूज़ :

बीजेपी के जनसंख्‍या नियंत्रण कानून की मांग को सीएम नीतीश कुमार ने ठुकराया, कहा- सिर्फ कानून बना देने से कुछ नहीं होने वाला

By एस पी सिन्हा | Updated: June 6, 2022 19:20 IST

जनता दरबार के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जनसंख्‍या नियंत्रण कानून की कोई जरूरत नहीं है। सिर्फ कानून बना देने से कुछ नहीं होने वाला।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार सीएम ने कहा- जनसंख्‍या नियंत्रण कानून की कोई जरूरत नहीं हैसीएम ने कहा- हमने लड़कियों की उच्च शिक्षा पर विशेष जोर दिया है, इससे प्रजनन दर में कमी आई है, चीन के जनसंख्या नियंत्रण कानून का हवाला देते हुए बताया इसे असफल

पटना: भाजपा के जनसंख्‍या नियंत्रण कानून की मांग को मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी चीज का सिर्फ कानून और नियम बना देने से हल नहीं निकलता। ऐसा काम होना चाहिए कि लोगों का स्वभाव ही उस तरह का बन जाए। जनसंख्या नियंत्रण को भी ध्यान में रखते हुए हम लोगों ने लड़कियों की उच्च शिक्षा पर विशेष जोर दिया है, जिसके अच्छे परिणाम आए हैं। आने वाले पांच-छह सालों में बिहार का प्रजनन दर दो पर आने की उम्मीद है।

जनता दरबार के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जनसंख्‍या नियंत्रण कानून की कोई जरूरत नहीं है। सिर्फ कानून बना देने से कुछ नहीं होने वाला। चीन तो इसका उदाहरण है। पहले एक संतान का नियम बनाया। फिर दो किया और अब तीन करने वाला है।

उन्होंने अपने चीन दौरा की चर्चा करते हुए कहा कि वे एक सप्‍ताह के लिए वहां गए तो इन सब बातों का ही अनुभव किया। जिसके पास एक संतान था, वह परिवार का ध्‍यान ही नहीं रखता था। जो स्‍थानीय व्‍यक्ति उनके साथ, उसकी बातें सुनकर लगता था कि परिवार का ख्‍याल ही नहीं रहा। जरूरत है कि स्‍वभाव में इसको शामिल किया जाए। लड़कियां पढ़-लिख लेंगी तो स्‍वत: बदलाव हो जाएगा। 

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि लोगों का अपना-अपना विचार हो सकता है। लेकिन इन सब बातों का कोई मतलब नहीं है। नीतीश कुमार ने कहा कि इतना गरीब राज्‍य होने के बावजूद हमने प्रजनन दर 4.3 से तीन पर पहुंचा दिया। पांच-सात सालों में इसे दो पर ले आएंगे। फिर किसी कानून की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। लड़कियां शिक्षित होंगी तो प्रजनन दर में खुद-ब-खुद कमी आएगी। इसलिए कानून का कोई फायदा नहीं है। फायदा इसी में है कि सबको सहमत करिए। जागरूक करिए।

वहीं, जातीय जनगणना के मामले पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में यह एक मिसाल बनने वाला है। इतना ही नहीं नीतीश ने यूपीए सरकार की तरफ से कराई गई जनगणना पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने साल 2010-11 में कराई गई जनगणना को लेकर सवाल खड़े किए हैं। जो जनगणना कराई गई, उसका ना तो कोई प्रारूप सामने आया और कई तरह की उसमें खामियां भी रहीं। 

उन्होंने कहा कि बिहार के जो लोग बाहर में रहते हैं, उनकी भी गणना की जाएगी। उनके बारे में भी पूरी जानकारी ली जाएगी। उधर, मुख्यमंत्री ने समस्तीपुर में एक परिवार के सभी सदस्यों के द्वारा आत्महत्या कर लिये जाने पर चिंता जताते हुए कहा कि यह एक बेहद दुखद घटना है और तत्काल संबंधित अधिकारियों को विस्तृत जांच करने के लिए कहा गया है। 

इस दौरान नीतीश कुमार से जब यह पूछा गया कि जीतन राम मांझी एनडीए में घुटन महसूस करने की बात कर रहे हैं तो मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हे ऐसा नहीं लगता कि कोई घुटन वाली बात है, जीतन राम मांझी एनडीए के पार्ट हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार