लाइव न्यूज़ :

जदयू विधायक को बालू का ठेका, भाजपा ने कहा-बालू और दारू पर सत्ता संरक्षित लागों का कब्जा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 19, 2022 17:39 IST

बिहारः नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राजद और जदयू के लोग आपस में मिल-बांट कर इसपर कब्जा जमाए हुए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देअपराध और अपराधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार शराबबंदी लागू होने का ढिंढोरा पीटते हैं।बिहार में कुशासन और सुशाशन की लड़ाई है।

पटनाः बिहार में सत्ताधारी दल जदयू के एक विधायक के फर्म को करोड़ों का बालू का ठेका दिये जाने का मामला प्रकाश में आते ही नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में बालू और दारू पर पूरी तरह से सत्ता संरक्षित लागों का कब्जा है।

राजद और जदयू के लोग आपस में मिल-बांट कर इसपर कब्जा जमाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं दोनों पार्टियों के द्वारा राज्य के अपराध और अपराधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार शराबबंदी लागू होने का ढिंढोरा पीटते हैं, लेकिन इसके बाबजूद राज्य में आसानी से शराब मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से जुड़ें कई लोगों की भागेदारी है, जिसका खुलासा वो बहुत जल्द करेंगे। वहीं, बिहार में दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हम बिहार उपचुनाव के दोनों सीटों पर जीत हासिल करने वाले हैं। यह किसी इंसान की लड़ाई नहीं बल्कि विचारधारा की लड़ाई है।

यह कुशासन और सुशाशन की लड़ाई है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार को भाजपा के साथ जनादेश मिला था, लेकिन उन्होंने धोखा देकर पाला बदल लिया। अब समय आ गया है, जब नीतीश कुमार को इसका परिणाम भुगतना होगा।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के पास अब कोई निर्णय लेने की हिम्मत नहीं है, यदि उनको लगता है कि उनके अंदर ताकत बची हुई है तो फिर इस्तीफा देकर बिहार में चुनाव लडें। वहीं डीजीपी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्हें कायर और कमजोर कहते हुए जल्द बर्खास्तगी की मांग की। 

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादवआरजेडीजेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल