लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार शराबबंदी पर बिफरते रहते हैं, रोजगार का हाल नहीं दिख रहा, आरसीपी सिंह ने कहा-पेपर लिक समस्या

By एस पी सिन्हा | Updated: December 28, 2022 19:04 IST

बिहार कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा और पेपर लिक मामले को लेकर हमला बोलते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि यह बिहार में बड़ी समस्या है।

Open in App
ठळक मुद्देगलत काम करने वाला नालंदा, गोपालगंज, बांका या कहीं का भी हो। नीतीश कुमार की फोटो लगाकर पदाधिकारियों पर प्रभाव डालकर इस तरह के काम करते हैं। बिहार के मुख्यमंत्री घोषणा करते हैं कि इतने लाख को रोजगार देंगे।

पटनाः पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर रुख अख्तियार किये हुए हैं। इसी कड़ी उन्होंने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने बिहार कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा और पेपर लिक मामले को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि यह बिहार में बड़ी समस्या है।

यहां परीक्षा में दूसरे लोग भी बैठ जा रहे हैं। सेंटर पर वो भी पकड़े जाते। व्यवस्था में एक पारदर्शिता होती है। वो पारदर्शिता खत्म हो चुकी है। आरसीपी सिंह ने कहा कि गलत काम करने वाला नालंदा, गोपालगंज, बांका या कहीं का भी हो। इस मामले में सभी जांच एजेंसियों को लगाकर पता करना चाहिए। इन दिनों जितने लोगों ने नौकरी पाई है, उन पर भी क्लोज वॉच होनी चाहिए।

आजकल नीतीश कुमार की फोटो लगाकर पदाधिकारियों पर प्रभाव डालकर इस तरह के काम करते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार शराबबंदी पर बिफरते रहते हैं, लेकिन उनको बिहार में रोजगार का हाल नहीं दिख रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री घोषणा करते हैं कि इतने लाख को रोजगार देंगे।

लेकिन हकीकत में क्या हालात हैं, ये उनको नहीं दिख रहा क्या? ये पूरा का पूरा कमाई का धंधा बनता जा रहा है। इस तरह से रोजगार देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा किे बिहार में खुलेआम कहा जाता कि इस पद के लिए इतना पैसा चल रहा है। इतने पैसे में ये पद मिल रहा है। ऐसे में क्या यह बात नीतीश कुमार को नहीं पता होगी।

यदि सही में उनको नहीं पता है तो इसका मतलब स्पष्ट है कि उनकी पकड़ ढीली पड़ी है।  पेपर लीक से जुड़ा कोई भी मामला आता है तो इसपर जितनी भी तरह की जांच एजेंसी है, उसे लगाकर इसके तह तक जाना चाहिए।  अगर एक भी मामले को छोड़ेंगे तो वो सबके लिए काल साबित होगा। 

टॅग्स :पटनानीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज