लाइव न्यूज़ :

10000 से अधिक पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र, सीएम नीतीश और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने बांटा, जानें सबकुछ

By एस पी सिन्हा | Updated: November 16, 2022 15:46 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वरीय अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि पुलिस में तेजी से बहाली करें। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्ति पुलिसकर्मियों को बधाई दी।

Open in App
ठळक मुद्देसभी जिलों में तैनात किये गये पुलिसकर्मियों को बुलाया गया था। शराबबंदी कानून, महिलाओं को आरक्षण और विधि-व्‍यवस्‍था की चर्चा की।अपराध करने वाले पर त्‍वरित कार्रवाई करें। 

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में आज 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा नियुक्ति पत्र बांटा गया। इसके लिए सभी जिलों में तैनात किये गये पुलिसकर्मियों को बुलाया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवनियुक्ति पुलिसकर्मियों को बधाई दी।

उन्‍होंने कहा कि बिहार में कानून का राज है। इसके साथ ही उन्‍होंने शराबबंदी कानून, महिलाओं को आरक्षण और विधि-व्‍यवस्‍था की चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अपराध करने वाले पर त्‍वरित कार्रवाई करें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिस के वरीय अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि पुलिस में तेजी से बहाली करें।

साथ ही पुलिसकर्मियों को ठीक तरह से ट्रेनिंग दें। उन्होंने कहा कि सिर्फ केस दर्ज न करें बल्कि समय सीमा के अंदर चार्जशीट भी दाखिल करें ताकि जल्द सजा हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यव्सथा ठीक रहे इसके लिए पेट्रोलिंग की सही व्यवस्था हो। डायल 112 में और अधिक गाड़ियां बढ़ायें।

उन्होंने कहा कि बिहार में कानून का राज बनाए रखने का काम नए बहाल पुलिसकर्मियों का भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पहले पुलिस बल की संख्या 42,481 था। इसके बाद विधि-व्‍यवस्‍था और अपराध नियंत्रण के लिए अधिक पुलिस बल की आवश्‍यकता थी। इसके लिए हमेशा कहते रहे। हमें काम करने का मौका मिला तब आर्मी से रिटायर्ड बलों को सैप के रूप में बहाल किया।

उन्‍हें 60 वर्ष की उम्र तक काम करने का अवसर दिया। लेकिन, इसके बाबजूद अभी भी राज्य में पर्यापत मात्रा में पुलिस बल नहीं है। इसलिए हम अभी भी नई बहाली जल्द से जल्द करवाने का निर्देश देते रहते  हैं। मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों से कहा कि आप सबने शराब नहीं पीने की शपथ ली है। शराब बहुत खराब चीज है। इसलिए स्‍वयं तो नहीं पीजीएिगा, दूसरों को भी इससे रोकिएगा।

कुछ लोग तो गड़बड़ करते हैं। 90 प्रतिशत ठीक हो गए, 10 प्रतिशत को ठीक करना है। पूछा कि शपथ लिए हैं, उस हिसाब से काम करिएगा न। इसके साथ  ही उन्होंने कहा कि अब एक लाख जनता पर 115 नहीं 160 से 170 पुलिसकर्मी बहाल होंगे। अपने राष्‍ट्रपिता को कभी भूलियेगा नहीं। उनके प्रति सम्‍मान प्रकट करने के लिए आज यह आयोजन गांधी मैदान में किया जा रहा है।

टॅग्स :बिहारपटनातेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार