लाइव न्यूज़ :

बिहार की सियासत में अहम रहेंगे नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-पंजीकृत अपराधी राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव

By एस पी सिन्हा | Updated: July 3, 2025 16:14 IST

सम्राट चौधरी ने कहा कि वह नीतीश कुमार के साथ इसलिए हैं, क्योंकि बिहार का विकास उनकी प्राथमिकता है।

Open in App
ठळक मुद्देबेटी का नाम आपातकाल के प्रतीक ‘मीसा’ रखा है।तेजस्वी यादव को नजरअंदाज करते हुए कहा कि लालू को जानते हैं।नीतीश के खिलाफ थे, तब विरोध करना उनका कर्तव्य था।

पटनाःबिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गलियारे में हलचल तेज होती जा रही हैं। इसी कडी में सियासी दलों के बीच बयानबाजी का दौर तेज होता जा रहा है। इस बीच उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को पंजीकृत अपराधी बता दिया। उन्होंने कहा कि लालू ने बिहार की जनता का अपमान किया और पंचायत चुनावों में आरक्षण नहीं दिया, जबकि नीतीश ने यह सुनिश्चित किया है। सम्राट चौधरी ने लालू की तुलना एक तानाशाह से करते हुए कहा कि जिन्होंने अपनी बेटी का नाम आपातकाल के प्रतीक ‘मीसा’ रखा है।

उन्होंने तेजस्वी यादव को नजरअंदाज करते हुए कहा कि वह केवल लालू को जानते हैं। तेजस्वी को वह नहीं पहचानते हैं। उनके मुताबिक, नीतीश कुमार हमेशा बिहार की सियासत में अहम रहेंगे, क्योंकि वह बड़े फैसले खुद लेते हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि वह नीतीश कुमार के साथ इसलिए हैं, क्योंकि बिहार का विकास उनकी प्राथमिकता है।

पहले जब वह नीतीश के खिलाफ थे, तब विरोध करना उनका कर्तव्य था। लेकिन अब, नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को आगे ले जाने के लिए वह उनके साथ हैं। ऐसे में सही वक्त पर विरोध और सही वक्त पर साथ देना ही मेरा धर्म है। सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के काम पर सबको भरोसा है। नीतीश कुमार की वजह से हर समाज का वोट एनडीए को मिलता है।

वहीं, लवकुश समुदाय पूरी तरह एनडीए के साथ है। उन्होंने संसद के काम को लेकर विपक्ष पर तंज कसा और कहा कि बच्चे को समझाने की जरूरत नहीं है। नीतीश का काम खुद बोलता है। इस दौरान सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर भी बड़ा बयान देते हुए कहा कि नीतीश जी को बिहार का नेता भाजपा ने बनाया।

नीतीश जी भाजपा के अच्छे एक्सपेरिमेंट साबित हुए। लालू यादव को भी पहली बार मुख्यमंत्री भाजपा ने बनाया। एक साल पहले जब तेजस्वी नीतीश के साथ थे, तब वे अस्वस्थ थे। नीतीश जी हर बड़ा फैसला खुद लेते हैं, कोई और नहीं। आज भी नितीश हैं, कल भी नीतीश रहेंगे। हमारे यहां विधायक दल का नेता नेतृत्व तय करता है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं लालू को जानता हूं, जो पंजीकृत अपराधी हैं। लालू यादव चारा चोर हैं। उनके परिवार ने आरक्षण नहीं दिया। लालू ने पंचायत चुनाव में आरक्षण नहीं दिया, नीतीश बाबू ने दिया। एक गांधी परिवार का युवराज, एक लालू परिवार का। लालू ने बिहार की जनता को अपमानित किया है। अगर लालू माफी मांग लेते तो गलत क्या होता? लालू कांग्रेस की तरह तानाशाह हो गए हैं।

बेटी का नाम मीसा रखा, आज वैसे ही तानाशाह हो गए हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू और नीतीश में एक फर्क है- लालू विनाशकारी, नीतीश विकासकारी। हम आरक्षण के समर्थक हैं। संविधान किसने बदला? आपातकाल किसने लगाई? कश्मीर क्यों नहीं 2020 तक सेक्युलर बना? भारत में रहने वाला सब राम के वंशज हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारतेजस्वी यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज