लाइव न्यूज़ :

सीएम नीतीश कुमार की लगाम 𝐑𝐒𝐒-𝐁𝐉𝐏 के हाथ में है?, तेजस्वी यादव का दावा, 𝐂𝐌𝐎 में भी 𝐑𝐒𝐒 कोटा से अधिकारी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 18, 2025 16:58 IST

मुसलमानों पर अत्याचार हो, बिहार में यह सब आरएसएस करवा रही है। मुख्यमंत्री अचेत है। भूंजा पार्टी रिटायर्ड अधिकारी की अगुवाई में बिहार को दोनों हाथों और पैरों से लूट रही है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार की किचन कैबिनेट के मंत्री ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर उस पर मुहर लगा दी है।अब तो सीएमओे में भी आरएसएस कोटा से अधिकारियों का पदस्थापन हो चुका है। पत्नी को फिक्स कर दिया और निशांत कुमार को राजनीति में नही आने देना चाहते हैं।

पटनाः बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर दावा किया है कि कुछ जदयू नेता निशांत को राजनीति में नहीं आने देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आस पास जो भुंजा पार्टी के लोग हैं, वो षड्यंत्र रच रहे हैं। इस षड्यंत्र के तहत वो नहीं चाहते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री हो। तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं, जिसका फायदा भुंजा पार्टी के लोग उठा रहे हैं। वहीं, तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लगाम आरएसएस-भाजपा के हाथ में है। आरएसएस की ही नीतियों और निर्णयों पर नीतीश सरकार चल रही है। हमारी इस बात को नीतीश कुमार की किचन कैबिनेट के मंत्री ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर उस पर मुहर लगा दी है।

अब तो सीएमओे में भी आरएसएस कोटा से अधिकारियों का पदस्थापन हो चुका है। उन्होंने कहा कि दलितों-पिछड़ों-अतिपिछड़ों के 65 फीसदी आरक्षण को रोकना हो, नौकरियों में आरक्षित वर्गों की हक़मारी हो, प्रशासन में वंचित वर्गों के अधिकारियों को दरकिनार करना हो, दलित-पिछड़े-अति पिछड़े और मुस्लिम वर्गों के कर्मचारियों और अधिकारियों पर अधिक से अधिक मनगढ़ंत कारवाई हो, मुसलमानों पर अत्याचार हो, बिहार में यह सब आरएसएस करवा रही है। मुख्यमंत्री अचेत है। भूंजा पार्टी रिटायर्ड अधिकारी की अगुवाई में बिहार को दोनों हाथों और पैरों से लूट रही है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि संजय झा ने अपने बच्चों को फिक्स कर दिया, अशोक चौधरी ने अपने बच्चों को फिक्स कर दिया। मुख्य सचिव के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने अपनी पत्नी को फिक्स कर दिया और निशांत कुमार को राजनीति में नही आने देना चाहते हैं।

तेजस्वी ने कहा कि भूंजा पार्टी के लोग अपने रिश्तेदारों को जमाईयों को सबको सेट कर दिया। भूंजा पार्टी के लोग सत्ता का सुख भोग रहे हैं। इन लोगों को लगता है ईश्वरीय वरदान मिल गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं। तेजस्वी ने कहा कि हम एक एक लोगों को काला चिठ्ठा रखे हैं, एक बार इन  लोगों को गिर जाने दीजिए जितना गिर सकते हैं, उसके बाद हम इसका खुलासा करेंगे।

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादवनीतीश कुमारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार