लाइव न्यूज़ :

Bihar: चिराग पासवान के मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा मारने लगी हैं कुलांचे, पटना में लगाए गए पोस्टर

By एस पी सिन्हा | Updated: May 18, 2025 20:56 IST

पटना के विभिन्न जगहों पर लगाए गए पोस्टरों में चिराग पासवान को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट करने की कोशिश की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देइस पोस्टर को लगाने वाले इमाम गजली हैंजो खुद को लोजपा (रा) का शेखपुरा जिला अध्यक्ष बता रहे हैंहालांकि पार्टी की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर ऐसा ऐलान नहीं किया है

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक देख लोजपा(रा) प्रमुख एवं केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान के मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा कुलांचे मारने लगी हैं। उन्होंने अपनी राजनीति को अब बिहार में शिफ्ट करने के संकेत जब से दिए हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया है। लेकिन विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी को ज्यादा से ज्यादा सीटों पर उतारने की उनकी रणनीति ने बिहार में सियासत को गर्मा दिया है। इस बीच पटना के वीरचंद पटेल पथ सहित कई जगहों पर उनको मुख्यमंत्री के तौर पर पेश किए जाने संबंधित लगाए गए पोस्टरों से सियासी कानाफूसी होने लगी है।

पटना के विभिन्न जगहों पर लगाए गए पोस्टरों में चिराग पासवान को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट करने की कोशिश की गई है। पोस्टर में लिखा है कि बिहार ताजपोशी का इंतजार कर रहा है! चिराग के स्वागत के लिए बिहार तैयार है! शेर का कलेजा लेकर ऊपर वाला भेजा है! दंगा फसाद ना बवाल चाहिए, बिहार का सीएम चिराग चाहिए! इस पोस्टर को लगाने वाले इमाम गजली हैं, जो खुद को लोजपा (रा) का शेखपुरा जिला अध्यक्ष बता रहे हैं। 

वहीं, चिराग पासवान की तस्वीर लगाकर मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट करने को लेकर सियासी गलियारों में अलग तरह की चर्चा छिड़ गई है। उल्लेखनीय है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान ने एनडीए से अलग होकर लडा था। उनकी इस कार्रवाई से जदयू को काफी नुकसान पहुंचा था। उस वक्त जदयू महज 43 सीटें जीत पाई और तीसरे नंबर की पार्टी बन गई। 

वहीं, इसको एनडीए के अंदर की एक साजिश के तौर पर देखा गया था, जिसमें चिराग पासवान को भाजपा के साथ होने की बात कही गई थी। यही आरोप लगाते हुए नीतीश कुमार ने भाजपा से नाता तोडकर राजद के साथ सरकार बना ली थी। लेकिन वहां से भी उन्होंने नाता तोडा और अब भाजपा के साथ हैं। एनडीए में ही चिराग पासवान भी हैं। लेकिन मुख्यमंत्री बनकर बिहार आने की उनकी असीम अभिलाषा देखी जा रही है। वहीं, यह पोस्टर लगने के बाद बिहार की राजनीति में फिर चर्चा छिड़ गई है कि क्या चिराग पासवान कोई नया दांव खेलने जा रहे हैं?

टॅग्स :चिराग पासवानबिहारलोक जनशक्ति पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार