लाइव न्यूज़ :

बिहार के मुख्यमंत्री के बड़े भाई सतीश कुमार ने खुलकर कहा- निशांत को अब राजनीति में आना ही चाहिए

By एस पी सिन्हा | Updated: November 30, 2025 17:13 IST

सतीश कुमार ने बताया कि निशांत कुमार जब भी चाहें राजनीति में कदम रख सकते हैं और परिवार की ओर से उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी।

Open in App

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की सियासत में आने को लेकर बार-बार लगाई जा रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री के बड़े भाई सतीश कुमार ने खुलकर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि निशांत को अब राजनीति में आना ही चाहिए। उन्होंने बताया कि निशांत कुमार जब भी चाहें राजनीति में कदम रख सकते हैं और परिवार की ओर से उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। उन्होंने यहां तक कहा कि निशांत को किसी विशेष तैयारी की भी जरूरत नहीं वे चाहे मंत्री बनें या विधायक, बस सक्रिय राजनीति में प्रवेश कर जाएं। 

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हम तो चाहते हैं कि वह जल्द से जल्द राजनीति में कदम रखें। सतीश कुमार ने यह भी कहा कि वे अपने छोटे भाई और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से व्यक्तिगत रूप से आग्रह करेंगे कि निशांत को राजनीति में लाने पर गंभीरता से विचार किया जाए। हालांकि अंतिम फैसला निशांत पर छोड़ते हुए उन्होंने कहा कि किस रूप में और कब राजनीति में आना है, यह पूरी तरह उनकी इच्छा पर निर्भर करेगा। 

दरअसल, नालंदा जिले के कल्याण बिगहा गांव में उस समय सियासी सुगबुगाहट तेज हो गई, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पिता कविराज रामलखन सिंह की 48 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे। यह दौरा इसलिए भी खास था क्योंकि दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार पहली बार अपने पैतृक गांव आए थे। लेकिन इस कार्यक्रम के दौरान सबसे अधिक चर्चा का केंद्र बना, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और उनके राजनीति में आने को लेकर उठी नई अटकलें। गांव के मुख्य तोरण द्वार पर बड़े अक्षरों में लिखा था "जनता की आवाज भाई निशांत।" यह संदेश न केवल स्वागत का प्रतीक था, बल्कि गांव के लोगों के बीच चर्चा का केन्द्र भी बन गया है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार