लाइव न्यूज़ :

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता के नाम लिखा खुला पत्र, लालू-राबड़ी कार्यकाल की चर्चा कर बताया इतिहास

By एस पी सिन्हा | Published: April 23, 2024 3:39 PM

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा है कि बिहार की देवतुल्य जनता ने राज्य में एनडीए की सरकार को मौका दिया और हमने बिहार को अराजकता और अव्यवस्था से बाहर निकालकर, उसे विकास की राह पर ले जाने का जो संकल्प लिया, वो सतत जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा है कि बिहार की देवतुल्य जनता ने राज्य में एनडीए की सरकार को मौका दियाइस पत्र को सोशल मीडिया एक्स पर जदयू के ऑफिशियल अकाउंट पर पोस्ट किया गया हैउन्होंने अपने इस पत्र में वर्ष 2005 के पहले के बिहार के हालात को बयां किया

पटना: लोकसभा चुनाव के प्रचार के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को बिहार वासियों के नाम खुला पत्र लिखा है। इस पत्र को सोशल मीडिया एक्स पर जदयू के ऑफिशियल अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। इस पत्र में नीतीश कुमार ने न केवल लोगों को 2005 से पहले की सरकार की याद दिलाई, बल्कि यह भी कहा कि बिहार की सेवा ही हमारा धर्म है। पूरा बिहार हमारा परिवार है। उन्होंने अपने इस पत्र में वर्ष 2005 के पहले के बिहार के हालात को बयां किया है। लालू यादव और राबड़ी देवी को निशाने पर लेते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि तब बिहारवासियों को देश-दुनिया में अपमान झेलना पड़ता था। लेकिन 2005 में घना अंधेरा छंटा। उम्मीदों का नया सूरज उगा। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा है कि बिहार की देवतुल्य जनता ने राज्य में एनडीए की सरकार को मौका दिया और हमने बिहार को अराजकता और अव्यवस्था से बाहर निकालकर, उसे विकास की राह पर ले जाने का जो संकल्प लिया, वो सतत जारी है। प्रिय बिहारवासियों, आपको याद होगा कि 2005 से पहले की सरकार ने बिहार को किस हाल में पहुंचा दिया था। बिहार का खजाना खाली था। सड़क, बिजली, स्कूल, अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाओं पर कोई बात करने वाला नहीं था। घोटाले, अपराध, अपहरण, हत्या, डकैती, नरसंहार, माफिया राज इत्यादि बिहार की पहचान बन चुके थे। उद्योग-धंधे बंद हो गए थे। 

अपराधियों के डर से व्यापारी-कारोबारी बिहार से पलायन कर गए थे। और तो और चिकित्सकों तक का फिरौती  के लिए अपहरण हो जाया करता था। यह कहना ठीक नहीं होगा कि बिहार में व्यवस्था चौपट हो चुकी थी, सच तो यह है कि उस समय बिहार में कोई व्यवस्था ही नहीं थी। आप सब लोग जानते ही हैं कि इसके लिए हमने अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। बिहार का नव-निर्माण किया। बिहार को उसकी खोई हुई गरिमा वापस मिली। आज बिहार का परचम देश-दुनिया में लहरा रहा है। 

बिहार अब इतिहास रच रहा है। शिक्षा, पुलिस सहित अन्य विभागों में लाखों युवकों-युवतियों को सरकारी नौकरियां मिल चुकी हैं। लाखों लोगों को रोजगार के लिए सरकार की तरफ से मदद की गई है। बिहार में अब बड़े-बड़े निवेश आ रहे हैं। नौकरी-रोजगार के नए अवसर बन रहे हैं। इन सबसे लोगों की आमदनी और बढ़ेगी। बिहार समृद्धि के नए आयाम छुएगा। हमने बिहार से जो वादा किया, उसे पूरा करके दिखाया है। बिहार की उन्नति के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं, आगे भी करते रहेंगे। बिहार की सेवा ही हमारा धर्म है। पूरा बिहार हमारा परिवार है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४नीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: बिहार के अररिया में चुनाव प्रचार के दौरान तेजस्वी यादव को पीठ में हुआ भयंकर दर्द, पुलिस ने राजद नेता को कार तक पहुंचाया

भारतRae Bareli Lok Sabha seat: राहुल गांधी और भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह हैं 'करोड़पति', जानें दोनों उम्मीदवारों की संपत्ति का ब्यौरा

भारतNarendra Modi In Singhbhum: 'कांग्रेस आपके आरक्षण पर डाका डालकर मुसलमानों को देना चाहते हैं', चुनावी सभा में बोले मोदी

भारतRaebareli Lok Sabha seat: ‘वीवीआईपी’ सीट रायबरेली सुर्खियों में, राहुल गांधी के आने से तापमान चढ़ा, कैसा है समीकरण और क्या है इतिहास

भारतUttar Pradesh Lok Sabha Election: '1 किलो राशन के लिए गली के जीवों की तरह टूटते हैं पाकिस्तानी', चुनावी सभा में बोले योगी आदित्यनाथ

भारत अधिक खबरें

भारतयौन संबंध विवाह के दायरे में हो, अगर दो वयस्क वैवाहिक स्थिति की परवाह किए बिना सहमति से सेक्स बनाते हैं तो कोई गलत बात नहीं, दिल्ली उच्च न्यायालय का फैसला

भारतRavi Kishan On Rahul Gandhi: 'हमारी दीदी स्मृति ईरानी से लड़ते तो मजा आता', राहुल गांधी पर रवि किशन का तंज

भारतCBSE Results 2024: हो जाएं तैयार, 10-12वीं परीक्षा परिणाम 20 मई के बाद घोषित होंगे, सीबीएसई ने दी जानकारी

भारतViral Video: शरद पवार ने उद्धव ठाकरे को 'बाहर इंतजार करने' को कहा, वायरल वीडियो में बीजेपी का दावा

भारतBihar Weather Today: गर्मी की दस्तक से ही सूखने लगे हलक!, 60 से अधिक नदियों में पेयजल संकट, पटना का भूजल स्तर 50 फुट नीचे