लाइव न्यूज़ :

बिहार: जातीय जनगणना पर राजद, नीतीश कुमार के साथ जाने को तैयार, नये सियासी समीकरण के संकेत

By एस पी सिन्हा | Updated: January 6, 2022 14:43 IST

राजद ने आज एक बार फिर ऐलान कर दिया है कि राज्य हित के मसले पर वह जदयू के साथ खड़ी रहेगी. राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि राजद को जदयू या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उस वक्त कोई परहेज नहीं होगा, जब मसला बिहार के हित के लिए होगा.

Open in App
ठळक मुद्देजातीय जनगणना को वैज्ञानिक आधार पर करने की मांग राजद करती आ रही है.जगदानंद सिंह ने कहा है कि जो भी दल या मंत्री नीतीश कुमार के नीति का समर्थन नहीं करते, उसे हटा देना चाहिये. जगदानंद सिंह ने कहा कि आज जातीय आधार पर जनगणना की जरूरत है.

पटना:बिहार में अब नये सियासी संकेत मिल रहे हैं. इसका कारण यह है कि राजद ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति प्रेम दिखाने लगी है. 

राजद ने आज एक बार फिर ऐलान कर दिया है कि राज्य हित के मसले पर वह जदयू के साथ खड़ी रहेगी. राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि राजद को जदयू या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उस वक्त कोई परहेज नहीं होगा, जब मसला बिहार के हित के लिए होगा.

जातीय आधार पर जनगणना के मुद्दे पर राजद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ खड़ा रहने का ऐलान किया है. जगदानंद सिंह ने कहा है कि जो भी दल या मंत्री नीतीश कुमार के नीति का समर्थन नहीं करते, उसे हटा देना चाहिये. 

उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना को वैज्ञानिक आधार पर करने की मांग राजद करती आ रही है. लेकिन केंद्र सरकार का इस पर ध्यान नहीं है. जातीय जनगणना को लेकर अभी तक रुख स्पष्ट नहीं किया है. इस जातीय जनगणना से सभी जाति धर्म के लोगो के आंकडे संग्रहित हो जाएंगे. आज धार्मिक आधार पर जनगणना होती है. देश में धार्मिक आधार पर योजनाएं नहीं बन सकती. 

जगदानंद सिंह ने कहा कि आज जातीय आधार पर जनगणना की जरूरत है. जातीय जनगणना से कोई जातिवाद को बढ़ावा नहीं मिलेगा. उन्होंने कहा कि पशुओं की गणना, गाड़ियों की गणना हो सकती है, फिर जाति का क्यों नहीं हो सकता? जो सबसे निचले तबके के लोग हैं, उसे मदद की जरूरत है. एक बार जनगणना हुई भी पर देश के सामने नहीं रखा गया. ऐसे में अगर नीतीश कुमार कोई कठोर निर्णय लेते हैं तो राजद उनके साथ जाने में जरा भी नही हिचकेगी.

टॅग्स :बिहारजातिआरजेडीजेडीयूनीतीश कुमारJagdanand Singh
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार