लाइव न्यूज़ :

बिहार जाति जनगणना: जाति की सूची में नहीं है 'मुगल' नाम, शामिल करने के लिए लिखी गई चिट्ठी, सीमांचल के क्षेत्रों सहित कई जिलों में हैं इनकी मौजूदगी

By विनीत कुमार | Updated: April 12, 2023 13:22 IST

बिहार में जाति जनगणना के लिए जातियों की फाइनल सूची सामने आ गई है। हालांकि, इससे जुड़े कुछ विवाद भी सामने आ रहे हैं। इसी में से एक विवाद सूची में 'मुगल' जाति का जिक्र नहीं होना भी है।

Open in App

पटना: बिहार में जाति आधारित जनगणना के लिए जातियों की सूची और इससे संबंध कोड जारी किए जा चुके हैं। इसी के आधार पर राज्य भर में अलग-अलग जातियों की पहचान की जानी है। हालांकि, इस सूची में मुस्लिम धर्म से मुगल जाति को शामिल नहीं किया गया है। इसे लेकर इस जाति से संबंधित लोगों ने सूची में सुधार करने की गुहार लगाई है। इस संबंध में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चिट्ठी लिखी गई है। साथ ही दरभंगा जिले के बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनय कुमार चौधरी ने मामले को उठाते हुए मुगल जाति को सूची में शामिल करने की मांग रखी है।

मुगल जाति का नाम सूची में क्यों नहीं?

विनय कुमार चौधरी की ओर से बिहार विधानसभा के सचिव लिखी चिट्ठी में कहा गया है कि पिछले साल के आखिर में राज्य में सभी प्रखंडों में जातियों की सूची उपलब्ध कराते हुए मांग की गई थी कि अगर कोई नाम छूट गया हो तो उस संबंध में जानकारी भेजी जाए। कुछ जातियों के नाम बाद में जोड़े भी गए। हालांकि इस सुधार के बाद अब 1 से 214 क्रमांक तक की प्रकाशित की गई फाइनल सूची में 'मुगल' नाम नहीं है।

विनय कुमार चौधरी ने अपनी चिट्ठी में इस बात का उल्लेख किया है कि दरभंगा जिले के जाले प्रखंड में मुगल जाति की अनुमानित जनसंख्या 10 हजार के करीब होगी। इसके अलावा बिहार के सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, सिवान और सीमांचल के क्षेत्रों में भी मुगल जाति के लोगों की अच्छी-खासी संख्या है।

अन्य दस्तावेजों में 'मुगल' नाम, जाति सूची में छूट गए!

दरभंगा के जाले ब्लॉक के जेडीयू अध्यक्ष अतहर इमाम बेग ने लोकमत के साथ बातचीत में बताया कि मुगल जाति का उल्लेख राज्य में खतियान, जाति प्रमाण पत्र आदि तमाम दस्तावेजों में है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद जाति सूची में 'मुगल' कैसे छूट गए, यह समझ से परे है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी जनसंख्या वाली आबादी को अनदेखा किये जाने से लोगों का नुकसान होगा। वे खुद इस जाति से आते हैं। 

वहीं, मुगल जाति से ही आने वाले इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. निहाल अहमद बेग ने कहा कि सूची में नाम छूट जाने की बात सामने आने के बाद तमाम प्रयास किए जा रहे हैं कि इसमें सुधार किया जा सके। उन्होंने बताया कि मुगल जाति का इतिहास आजादी से पहले 150-200 साल से भी ज्यादा पुराना है।

टॅग्स :बिहार समाचारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल