लाइव न्यूज़ :

Bihar Caste Census: जातीय जनगणना पर रोक, सीएम नीतीश के नीयत में खोट, विजय कुमार सिन्हा ने स्वागत किया

By एस पी सिन्हा | Updated: May 4, 2023 17:37 IST

Bihar Caste Census: भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अपराध और भष्टाचार से लोगों का ध्यान हटाने के लिए इसे आगे लाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देनीति को गलत बनाते हैं और जनता की परेशानी बढ़ती है।जातीय गणना की पूरी समीक्षा होनी चाहिए थी।बिहार के हित के लिए हमने शराब का भी समर्थन किया था।

पटनाः पटना हाईकोर्ट के द्वारा जातीय गणना पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाये जाने को नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने स्वागत किया है। इसे लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी नीयत में खोट है। जिसके कारण बिहार कही ना कही भ्रमित होता है और नीतीश कुमार के कर्मों से लज्जित होता है।

विजय सिन्हा ने कहा कि जातीय गणना कराना नहीं था सिर्फ खानापूर्ति करना था। जातीय गणना का लाभ चुनाव में उठाना था। मीडिया से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अपराध और भष्टाचार से लोगों का ध्यान हटाने के लिए इसे आगे लाया गया था। इसके माध्यम से उन्माद फैलाने की जो रणनीति थी, उसे माननीय न्यायालय ने गंभीरता से लिया है।

जब-जब लोग अपनी नियत में खोट लाते है, नीति को गलत बनाते हैं और जनता की परेशानी बढ़ती है तब माननीय न्यायालय बेपटरी गाड़ी को पटरी पर लाने के लिए बाध्य करती है। विजय सिन्हा ने कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि जातीय गणना की पूरी समीक्षा होनी चाहिए थी।

इसके अंदर छूपे इनके नाकारात्म भाव और बिहार की बर्बादी की लिखने वाली कहानी की मंशा को भी स्पष्ट जानना चाहिए था। सदन में हड़बड़ा कर इसे लाया गया था। नीतीश कुमार की नीयत में  शुरू से खोट थी। इस पर पहले बहस होनी चाहिए थी। पब्लिक का ओपिनियन लेना चाहिए था।

तब जाकर नीति निर्धारित करते तो सफल होता। बिहार के हित के लिए हमने शराब का भी समर्थन किया था। लेकिन नीतीश कुमार के मन के अंदर छिपे खोट को जानता था। हर बार आपकी नियट में खोट के कारण बिहार कही ना कही भ्रमित होता है और आपके कर्मों से लज्जित होना पड़ता है। 

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार