लाइव न्यूज़ :

Bihar Caste-based survey: सरकारी नौकरी में 2 लाख 89 हजार 538 यादव, जाति सर्वेक्षण बिहार विधानसभा में पेश, जानें राजपूत, भूमिहार और ब्राह्मण जाति की स्थिति

By एस पी सिन्हा | Updated: November 7, 2023 16:19 IST

Bihar Caste-based survey: बिहार में सामान्य वर्ग के 6 लाख 41 हजार 281 व्यक्ति को सरकारी नौकरी हैं। इसमें भूमिहार जाति के पास सरकारी नौकरी में हिस्सेदारी 1 लाख 87 हजार 256 है, जो कुल नौकरी के अनुपात में 4.99 फीसदी है।

Open in App
ठळक मुद्देसामान्य वर्ग में शेख जाति के पास सरकारी नौकरी में हिस्सेदारी 39 हजार 595 यानी 79 फीसदी है।कुशवाहा का 1 लाख 12 हजार 106 यानी 2.04 फीसदी है। पिछड़ी जातियों में 6 लाख 21 हजार 481 यानी 1.75 फीसदी सरकारी नौकरी में हैं।

Bihar Caste-based survey:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर राज्य में हुए जातीय सर्वे की रिपोर्ट में कई अहम खुलासे हुए हैं। मंगलवार को सदन में पेश की गई रिपोर्ट के अनुसार बिहार में यादव जाति के लोग सबसे ज्यादा सरकारी नौकरी में हैं। यादव जाति ने सबको पीछे छोड़ दिया है और उनमें सरकारी नौकरी करने वालों की संख्या 2 लाख 89 हजार 538 है।

यह किसी भी जाति वर्ग में एक जाति का सर्वाधिक सरकारी नौकरी करने का आंकड़ा है। वहीं, बिहार में सामान्य वर्ग के 6 लाख 41 हजार 281 व्यक्ति को सरकारी नौकरी हैं। इसमें भूमिहार जाति के पास सरकारी नौकरी में हिस्सेदारी 1 लाख 87 हजार 256 है जो कुल नौकरी के अनुपात में 4.99 फीसदी है।

वहीं सामान्य वर्ग में ब्राह्मण जाति के पास सरकारी नौकरी में हिस्सेदारी 1 लाख 72 हजार 259 यानी 3.60 फीसदी है। राजपूत जाति के पास सरकारी नौकरी में हिस्सेदारी 1 लाख 71 हजार 933 है जो 3.81 फीसदी होता है। इसमें कायस्थ जाति के पास सरकारी नौकरी में हिस्सेदारी 52 हजार 490 जो 6.68 फीसदी है।

जबकि सामान्य वर्ग में शेख जाति के पास सरकारी नौकरी में हिस्सेदारी 39 हजार 595 यानी 79 फीसदी है। पठान जाति के पास सरकारी नौकरी में हिस्सेदारी 10 हजार 517, सैयद जाति के पास सरकारी नौकरी में हिस्सेदारी 7 हजार 231 है। पिछड़ा वर्ग में सरकारी नौकरी की स्थिति में यादव  2 लाख 89 हजार 538 यानी 1.55 फीसदी के साथ पहले नंबर पर है।

कुशवाहा का 1 लाख 12 हजार 106 यानी 2.04 फीसदी है। कुर्मी का 1 लाख 17 हजार 171 यानी 3.11 फीसदी, बनिया का 59 हजार 286, 1.96 फीसदी, सुरजापुरी मुस्लिम में 15 हजार 359 यानी 0.63 फीसदी, भांट में 5 हजार 114 यानी 4.21 फीसदी और मलिक मुस्लिम में 1 हजार 552 यानी 1.39 फीसदी सरकारी नौकरी में हैं।

कुल पिछड़ी जातियों में 6 लाख 21 हजार 481 यानी 1.75 फीसदी सरकारी नौकरी में हैं। अत्यंत पिछड़ी जातियों में सरकारी नौकरी की स्थिति में तेली- 53 हजार 56, 1.44 फीसदी, मल्लाह- 14 हजार 100, 0.41 फीसदी, कानू- 34 हजार 404, 1.19 फीसदी, धानुक- 33 हजार 337, 1.19 फीसदी, नोनिया- 14 हजार 226, 0.57 फीसदी, चंद्रवंशी- 31 हजार 200, 1.45 फीसदी, नाई- 28 हजार 756, 1.38 फीसदी, बढ़ई- 20 हजार 279, 1.07 फीसदी और हलवाई- 9 हजार 574, 1.20 फीसदी है।

जबकि अनुसूचित जाति में सरकारी नौकरी की स्थिति में दुसाध- 99 हजार 230, 1.44 फीसदी, चमार- 82 हजार 290, 1.20 फीसदी, मुसहर- 10 हजार 615, 0.26 फीसदी, पासी- 25 हजार 754, 2 फीसदी, धोबी- 34 हजार 372, 3.14 फीसदी और डोम- 3 हजार 274, 1.24 फीसदी। इसतरह कुल 2 लाख 91 हजार 4 लोग, यानी1.13 फीसदी लोग सरकारी नौकरी में हैं।

टॅग्स :बिहारजाति जनगणनापटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार