लाइव न्यूज़ :

Bihar Caste-Based Census: जाति आधारित जनगणना को नीतीश कैबिनेट ने दी मंजूरी, फरवरी 2023 तक होगी पूरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2022 20:46 IST

कैबिनेट के इस फैसले की जानकारी देते हुए राज्य के मुख्य सचिव आमिर सुभानी ने कहा, सर्वेक्षण अगले साल 23 फरवरी तक पूरा हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार सरकार आकस्मिक निधि से 500 करोड़ रुपये खर्च करेगीअगले साल 23 फरवरी तक जनगणना का कार्य होगा पूराकर्नाटक के बाद बिहार जाति आधारित जनगणना कराने वाला बनेगा दूसरा राज्य

पटना:बिहार में जाति आधारित जनगणना कराने को नीतीश कुमार की सरकार की कैबिनेट ने गुरुवार को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट के इस फैसले की जानकारी देते हुए राज्य के मुख्य सचिव आमिर सुभानी ने कहा, सर्वेक्षण अगले साल 23 फरवरी तक पूरा हो जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी होने के तुरंत बाद काम शुरू नहीं होगा। उन्होंने कहा, बिहार सरकार अपने आकस्मिक निधि से 500 करोड़ रुपये खर्च करेगी। उन्होंने कहा, गणना में पंचायत राज्य विभाग के कर्मियों का सहयोग भी लिया जा सकेगा। जाति आधारित गणना के दौरान आर्थिक गणना की भी कोशिश होगी।

बता दें कि बिहार सरकार का यह निर्णय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कहने के एक दिन बाद आया है। उन्होंने कहा था कि एक निर्धारित समय सीमा में जाति आधारित गणना की जाएगी। उन्होंने यह बयान बुधवार को पटना में सर्वदलीय बैठक के बाद दिया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि बिहार में सभी धर्मों की जातियों एवं उपजातियों की गणना कराए जाना चाहिए। 

बिहार की राजनीति में जाति आधारित जनगणना एक बड़ा मुद्दा रहा है। जाति के आधार पर जनगणना कराने की मांग राजद नेता तेजस्वी यादव ने इसे बिहार की जीत बताया है। बिहार कैबिनेट के द्वारा मंजूरी मिलने के बाद तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर अपनी एक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, जातीय आधारित गणना बिहार के सभी लोगों की जीत है जिससे राज्य के आर्थिक और सामाजिक उत्थान को बल और सही नीति निर्धारण मिलेगा!

आपको बता दें कि कर्नाटक के बाद जातीय जनगणना कराने वाला बिहार देश का दूसरा राज्य बन जाएगा। गणना कराए जाने में नौ से 10 महीने का समय लगेगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आंकड़ों को प्रकाशित किया जाएगा। 

टॅग्स :बिहारजातितेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार