लाइव न्यूज़ :

बिहार उपचुनावः राबड़ी पटना और तेस्वरी दिल्ली से कर रहे रुझानों को मॉनिटर, आवास पर पसरा है सन्नाटा

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 14, 2018 11:56 IST

Bihar bypolls 2018: शुरुआती रुझानों को देखते हुए पटना स्थित राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

Open in App

पटना, 14 मार्चः बिहार की अररिया लोकसभा और भभुआ व जहानाबाद विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) एक अररिया लोकसभा और भभुआ विधानसभा सीट पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि जहानाबाद विधानसभा सीट से आरजेडी आगे है। इस दौरान बिहार के राजनीतिक दल चुनाव परिणामों को देखते हुए चुप्पी साधे हुए हैं। 

स्थानीय मीडिया के अनुसार, शुरुआती रुझानों को देखते हुए पटना स्थित राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर सन्नाटा पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि पार्टी की तरफ से राजद ने अपने नेताओं और प्रवक्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वे उपचुनाव का रिजल्ट आने के बाद ही किसी भी तरह की टिप्पणी करें।

ये भी पढ़ें- Bihar ByPolls Result 2018 LIVE Updates: अररिया में बीजेपी और आरजेडी में काटें की टक्कर, भभुआ में BJP, जहानाबाद में RJD की बढ़त

इन चुनाव परिणामों को राबड़ी देवी पटना से मॉनिटर कर रही हैं, जबकि दिल्ली से तेजस्वी व मीसा भारती अपडेट ले रही हैं। वहीं, अनुमान लगाया जा रहा है कि एक बजे तक स्थिति साफ हो जाएगी कि कौन-किस सीट पर विजय प्राप्त करेगा।

आपको बता दें कि इन सीटों के लिए 11 मार्च को मतदान हुए थे। अररिया लोकसभा में 57 फीसदी लोगों ने वोट डाले थे। भभुआ विधानसभा 54.3 और जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में 50.6 फीसदी वोटिंग हुई थी। इन चुनाव परिणामों पर जेल के भीतर से लालू प्रसाद यादव की नजरें लगी हुई हैं क्योंकि यह उनके बेटे तजेस्वी यादव के लिहाज से बड़ा चुनाव है। उन्हें साबित करना है कि वह राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के भविष्य के नेता हैं।

ये भी पढ़ें-बिहार उपचुनावः सरफराज आलम पर खेला था RJD ने दांव, BJP ने बिगाड़ा खेल!

बीजेपी और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के लिए भी बिहार उपचुनाव 2018 प्रतिष्ठा का सवाल बने हुआ है। दोनों को अपने गठबंधन को फिर साबित करना है क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में दोनों-एक दूसरे के विरोधी तौर पर मैदान में थे। अररिया लोकसभा सीट पर दिवंगत आरजेडी सांसद तस्लीमुद्दीन के बेटे सरफराज आलम की टक्कर बीजेपी के प्रदीप कुमार सिंह से है। भभुआ विधानसभा में मुकाबला दिवंगत बीजेपी विधायक आनंद भूषण पांडेय की बेटी रिंकी पांडेय और कांग्रेस के शंभू पटेल में है। जहानाबाद विधानसभा में दिवंगत आरजेडी विधायक मुंद्रिका सिंह यादव के बेटे सुदय यादव की टक्कर जेडीयू के अभिसार शार्मा से है।

टॅग्स :उपचुनाव 2018तेजस्वी यादवराष्ट्रीय जनता दलबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील