लाइव न्यूज़ :

Bihar Bridge Collapse: बिहार में एक सप्ताह के अंदर एक और पुल चढ़ गया भ्रष्टाचार की भेंट, सीवान में गंडक नहर पर बना पुल भरभराकर गिरा

By एस पी सिन्हा | Updated: June 22, 2024 14:06 IST

Bihar Bridge Collapse: सूचना मिलने पर घटनास्थल पर गंडक विभाग के अधिकारी व पदाधिकारी पहुंचे। इसके पहले 18 जून को अररिया में करोड़ों रुपये की लागत से बना एक पुल ध्वस्त हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुल काफी पुराना बना हुआ है और बीते साल ही नहर का निर्माण कराया गया था।अब लोगों को पास के गांव में जाने के लिए भी काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी।पुल गिरने की जांच करायी जाए और जल्द से जल्द दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

Bihar Bridge Collapse: बिहार में एक सप्ताह के अंदर एक और पुल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। सीवान में गंडक नहर पर बना पुल अचानक भरभराकर गिर पड़ा। पुल गिरने से अचानक आई तेज आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ा पंचायत की है। गंडक नहर पर बना यह पुल महाराजगंज प्रखंड के पटेढी बाजार और दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ पंचायत को जोड़ता था। फिलहाल हादसे में किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि पुल काफी पुराना बना हुआ है और बीते साल ही नहर का निर्माण कराया गया था।

लेकिन नहर बनाने में लापरवाही बरती गई, जिसके कारण पानी के तेज बहाव से पुल के पिलर से मिट्टी का कटाव होने लगा। जिसके बाद पुल का पाया धंसने लगा और कुछ ही मिनटों में पुल धड़ाम से गिर गया। पुल ध्वस्त होने से आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। इस पुल के सहारे हजारों लोग इस पार से उस पार जाते थे। लेकिन अब लोगों को पास के गांव में जाने के लिए भी काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी।

जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। आक्रोशित लोगों ने मांग की है कि पुल गिरने की जांच करायी जाए और जल्द से जल्द दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर गंडक विभाग के अधिकारी व पदाधिकारी पहुंचे। इसके पहले 18 जून को अररिया में करोड़ों रुपये की लागत से बना एक पुल ध्वस्त हो गया था।

अररिया जिले में मंगलवार को बकरा नदी पर 12 करोड़ की लागत से बन रहा पड़रिया पुल बन रहा था। वहीं, अररिया पुल हादसे को लेकर अभी जांच रिपोर्ट आई भी नहीं थी कि अब सीवान में पुल हादसा हो  जाने से राज्यों में पुलों की गुणवत्ता को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। बता दें कि 22 मार्च 2023 में बिहार के सुपौल जिले में बकौर में बन रहे बकोसी नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिर गया था।

हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। करीब 1200 करोड़ की लागत से यह पुल तैयार किया जा रहा था। पुलिस की लंबाई करी ब10.2 किलोमीटर है। 24 जून 2023 को बिहार के किशनगंज में मेची नदी पर बन रहा पुल धंस गया था। ठाकुरगंज और बहादुरगंज के बीच मेची नदी पर छह पाये वाले पुल का निर्माण चल रहा था।

इसी दौरान बारिश नहीं झेल पाया और पुल का एक पाया धंस गया। 4 जून 2023, को बिहार के खगड़िया जिले में खगड़िया-अगुवानी सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर 1717 करोड़ की लागत से बन रहे पुल का एक हिस्सा गिर गया था। साल 2022 में भी पुल का एक हिस्सा टूट कर गिर गया था, वजह आंधी-पानी को बताया गया था।

16 मई 2023 को बिहार के पूर्णिया जिले में एक निर्माणाधीन पुल निर्माण के कुछ घंटे बाद ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया था। 19 मार्च 2023 को सारण जिले में महानंदा नदी पर अंग्रेजों के जमाने का एक पुल ढह गया था। 19 फरवरी 2023 को पटना जिले के बिहटा सरमेरा फोरलेन के पास एक निर्माणाधीन पुल टूट गया था।

यह पुल पटना से नालंदा को जोड़ती थी। 16 जनवरी 2023 को बिहार के दरभंगा में कमला नदी पर बना लोहे का पुल गिर गया था। यह पुल दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और सहरसा को जोड़ता था। लेकिन सरिया(छड) से लदा ट्रक का भार नहीं सह पाया और पुल टूट गया। 18 दिसंबर 2022 को बिहार के बेगूसराय जिले में गंडक नदी पर 14 करोड़ की लागत से बना पुल उद्घाटन के पहले ही ढह गया था।

18 नवंबर 2022 को बिहार के नालंदा में वेना ब्लाक मे चार लेन खंड पर निर्माणाधीन सड़क पुल ढह गया था। 9 जून 2022 को बिहार के सहरसा जिले के कोसी तटबंध के पूर्वी हिस्से में 147 करोड़ की लागत से बन रहा पुल धराशाई हो गया था। वहीं, 20 मई 2022 को पटना से 25 किलोमीटर दूर फतुहा में सड़क पुल ढह गया था। इस तरह बिहार में पुलों के गिरने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल