लाइव न्यूज़ :

Bihar Board Result 2018: बिहार बोर्ड के छात्रों को रिजल्ट के लिए करना पड़ेगा लंबा इंतजार, ये है बड़ी वजह

By धीरज पाल | Updated: April 25, 2018 19:12 IST

Bihar Board Result 2018: बिहार स्कूल एग्जामिनेश बोर्ड (BSEB) की 10वीं/मैट्रिक और 12वीं (इंटरमीडिएट) के छात्रों को अपने रिजल्ट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। ताजा खबरों के मुताबिक बिहार बोर्ड के हाई सेकेंडरी के परीक्षा नियंत्रक रामाशंकर ने इस्तीफा दे दिया है।

Open in App

पटना, 25 अप्रैल: बिहार स्कूल एग्जामिनेश बोर्ड (BSEB) की 10वीं/मैट्रिक और 12वीं (इंटरमीडिएट) के छात्रों को अपने रिजल्ट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। ताजा खबरों के मुताबिक बिहार बोर्ड के हाई सेकेंडरी के परीक्षा नियंत्रक रामाशंकर ने इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि रिजल्ट जारी करने के पीछे परीक्षा नियंत्रक की अहम भूमिका होती है। इतना ही नहीं परीक्षा नियंत्रक की भूमिका एग्जाम कराने में भी होती है। हालांकि अभी तक अचानक इस्तीफा देने की वजह सामने नहीं आई है।

बता दें कि बिहार बोर्ड के रिजल्ट में देरी ना हो इसके लिए बिहार बोर्ड ने तेजी से फैसला लेते हुए यह जिम्मेदारी उच्च माध्यमिक प्रभाग के संयुक्त सचिव योगेश मिश्र को सौंप दी है।  बताया जा रहा है कि रामाशंकर का अचानक से इस्तीफा देना ये पहली बार नहीं है बल्कि इससे पहले भी वो कई पदों से इस्तीफा दे चुके हैं। हालांकि अभी रिजल्ट की तिथि व समय को लेकर बिहार स्कूल एग्जामिनेश बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं किया गया है। वहीं खबरों पर ध्यान दें तो परीक्षा देने वाले छात्रों को नतीजों के लिए एक महीने का ओर इंतजार करना पड़ सकता है। 

यह भी पढ़ें- BSEB Bihar Boards Results 2018: बिहार बोर्ड इंटर का स्कैनिंग काम अंतिम चरण में, इस तारीख को आ सकते हैं रिजल्ट 

गौरतलब है कि इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित कराई गई थी, जबकि इंटर की परीक्षा 6 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित कराई गई थी। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने मीडिया को बताया था कि इंटरमीडिएट और मैट्रिक का रिजल्ट अप्रैल अंतिम सप्ताह या फिर मई के प्रथम सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। सबसे पहले इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इसके बाद मैट्रिक का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

ऐसे देखें बिहार स्कूल एग्जामिनेश बोर्ड (BSEB) की 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं( इंटरमीडिएट) के परिणाम

1. छात्र सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए इन आधिकारिक biharboard.ac.in, srsec.bsebbihar.com, bsebbihar.com पर लॉग इन करें।2. वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद आपको वहां रिजल्ट का लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।3. लिकं पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर डालें।4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा।5. यहां से आप रिजल्ट की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सबिहारबोर्ड.एसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज