लाइव न्यूज़ :

बिहार: भाजपा प्रदेश प्रमुख सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला, कहा- "बीमार हैं, उन्हें शीघ्र इलाज की जरूरत है"

By एस पी सिन्हा | Updated: November 14, 2023 15:44 IST

बिहार भाजपा प्रमुख सम्राट चौधरी ने जीतनराम मांझी विवाद में कहा कि नीतीश कुमार को कोई नैतिक अधिकार नहीं है कि वो बिहार पर शासन करें। नीतीश दलित और महिला विरोधी हैं, उन्हें तो मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार भाजपा प्रमुख सम्राट चौधरी ने जीतनराम मांझी विवाद में घेरा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार को कोई नैतिक अधिकार नहीं है कि वो बिहार पर शासन करेंनीतीश कुमार का कोई जनाधार नहीं है, उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए

पटना: बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी को लेकर जारी सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। जीतन राम मांझी के द्वारा आज निकाली गई मौन जुलूस में की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित भाजपा के कई नेता अंबेडकर प्रतिमा स्थल पहुंचे और उनका पूरी तरह से समर्थन किया।

प्रदेश भाजपा प्रमुख सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार को नैतिक अधिकार नहीं है कि वो बिहार पर शासन करें। इसके साथ ही भाजपा नेता चौधरी ने नीतीश को दलित और महिला विरोधी बताते हुए उनसे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की अपील की।

इस मौके पर सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि नीतीश कुमार का कोई जनाधार नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में लगातार अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। बालू की लूट मची है। अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन इन अपराधियों पर लगाम लगाने वाला कोई नहीं है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के बीमार मुख्यमंत्री को इलाज की जरूरत है, उनका जल्द से जल्द इलाज होना चाहिए। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गलत बर्ताव के खिलाफ जीतन राम मांझी आज बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मौन धारण करने आए थे, लेकिन उन्हें माल्यार्पण नहीं करने दिया गया, जो अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और लोकतंत्र की हत्या है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह के हालात बिहार के अंदर उत्पन्न हो गया है वह ठीक नहीं। यहां बालू, शराब और जमीन माफिया का राज हो गया है। बिहार में लगातार लोकतंत्र की हत्या हो रही है। सदन में जीतन राम मांझी का जो अपमान हुआ है, उस अपमान का बदला बिहार की जनता लेकर रहेगी।

टॅग्स :नीतीश कुमारBihar BJPजीतन राम मांझीजेडीयूपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह