लाइव न्यूज़ :

गठबंधन एकतरफा नहीं चलेगा, ईंट का जवाब पत्थर से देंगे, बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सहयोगी दल जदयू को दी चेतावनी

By एस पी सिन्हा | Updated: January 17, 2022 19:25 IST

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने जदयू नेताओं को मर्यादा में रहने की चेतावनी दी है. उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए आज कहा कि गठबंधन एकतरफा नहीं चलेगा.

Open in App
ठळक मुद्देजायसवाल ने कहा कि भाजपा के भी बिहार में 76 लाख कार्यकर्ता हैं.जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह एवं संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष कुशवाहा को खूब सुनाया.एनडीए गठबंधन का निर्णय केंद्र द्वारा है और बिल्कुल मजबूत है इसलिए हम सभी को साथ चलना है.

पटनाः सम्राट अशोक पर विवादित टिप्पणी को लेकर भाजपा और जदयू के बीच शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री की कुर्सी तक जा पहुंचा है. सोशल मीडिया के जरिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जदयू के नेताओं के बीच खूब विवाद हुआ.

 

अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने जदयू नेताओं को मर्यादा में रहने की चेतावनी दी है. उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए आज कहा कि गठबंधन एकतरफा नहीं चलेगा. जदयू का यही रवैया रहा तो भाजपा की तरफ से भी ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा. डा. जायसवाल ने कहा कि भाजपा के भी बिहार में 76 लाख कार्यकर्ता हैं.

भाजपा को भी जवाब देने आता है. उन्‍होंने बिना नाम लिए जदयू अध्‍यक्ष ललन सिंह, उपेंद्र कुशवाहा और अन्‍य नेताओं पर इशारों-इशारों में निशाना साधा. दरअसल, जदयू के प्रवक्‍ता अभिषेक झा द्वारा भाजपा अध्‍यक्ष पर हमले के दोनों पार्टियों के नेता बिल्‍कुल आमने-सामने हो गए हैं. डा. संजय जायसवाल ने बिना नाम लिए जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह एवं संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष कुशवाहा को खूब सुनाया.

उन्होंने तंज कसते हुए लिखा- चलिए माननीय जी को यह समझ आ गया कि एनडीए गठबंधन का निर्णय केंद्र द्वारा है और बिल्कुल मजबूत है इसलिए हम सभी को साथ चलना है. फिर बार-बार महोदय मुझे और केंद्रीय नेतृत्व को टैग कर न जाने क्यों प्रश्न करते हैं? एनडीए गठबंधन को मजबूत रखने के लिए हम सभी को मर्यादाओं का ख्याल रखना चाहिए. यह एकतरफा अब नहीं चलेगा.

इस मर्यादा की पहली शर्त है कि देश के प्रधानमंत्री से ट्विटर ट्विटर ना खेलें. प्रधानमंत्री जी प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के गौरव भी हैं और अभिमान भी. उनसे अगर कोई बात कहनी हो तो जैसा माननीय ने लिखा है कि बिल्कुल सीधी बातचीत होनी चाहिए. टि्वटर टि्वटर खेलकर अगर उनपर सवाल करेंगे तो बिहार के 76 लाख भाजपा कार्यकर्ता इसका जवाब देना अच्छे से जानते हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि भविष्य में हम सब इसका ध्यान रखेंगे.

टॅग्स :बिहारपटनाजेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल