लाइव न्यूज़ :

बिहार भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कहा 'मुन्ना भाई', सर्किट अंदाज में बोले-गेट वेल सून भाई

By एस पी सिन्हा | Updated: October 13, 2022 16:20 IST

बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने लिखा, "नीतीश जी अब नाराजगी के नहीं बल्कि दया के पात्र हो चुके हैं। मुझे उनपर मुन्ना भाई सिनेमा का डायलॉग ही याद आता है। गेट वेल सून भाई!"

Open in App
ठळक मुद्देडॉ. जायसवाल ने लिखा- नीतीश जी अब नाराजगी के नहीं बल्कि दया के पात्र हो चुके हैंकहा- जिस तरह की बातें नीतीश कुमार कह रहे हैं उससे बिहार का भगवान भी मालिक नहीं रह पाएगाबोले- मुझे उनपर (नीतीश कुमार) मुन्ना भाई सिनेमा का डायलॉग ही याद आता है- गेट वेल सून भाई

पटना:बिहार की सियासत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के बीच जारी आरोप-प्रत्यारोप का दौर थमने का नाम नही ले रहा है। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के गृह मंत्री अमित शाह पर अपना निशाना साध रहे हैं, तो वहीं अब इसके जबाब में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर बने हुए हैं। 

उन्होंने अपने ऑफिशियल  ट्विटर अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा है कि अच्छा है कि नीतीश कुमार ने तेजस्वी को मुख्यमंत्री बना कर आश्रम खोलने का निर्णय कर लिया है। वरना जिस तरह की बातें वह कह रहे हैं उससे बिहार का भगवान भी मालिक नहीं रह पाएगा। इसके आगे उन्होंने नीतीश कुमार पर फिल्मी अंदाज में तंज कसते हुए उन्हें मुन्ना भाई करार दिया है। 

डॉ. जायसवाल ने लिखा है कि नीतीश जी अब नाराजगी के नहीं बल्कि दया के पात्र हो चुके हैं। मुझे उनपर मुन्ना भाई सिनेमा का डायलॉग ही याद आता है। गेट वेल सून भाई! उल्लेखनीय है कि इससे पहले नीतीश कुमार ने अमित शाह पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि क्या अमित शाह को मालूम है कि जेपी का आंदोलन क्यों हुआ था? हमने जेपी आंदोलन में अपनी पहचान बनाई थी। मैं उन लोगों को कोई महत्व नहीं देना चाहता, जिनके राजनीतिक कैरियर की शुरुआत ही 20 साल पहले हुई थी। 

जिसके बाद इसके जवाब में संजय जायसवाल ने लिखा है कि कल बिहार के मुख्यमंत्री माननीय गृह मंत्री जी के इमरजेंसी के समय के योगदान पर चर्चा कर रहे थे। अर्थात 9 वर्ष की उम्र में गृह मंत्री जी क्यों नहीं इमरजेंसी आंदोलन में शामिल थे? ऐसे में अब जल्दी ही वह यह भी कहेंगे कि बिहार में स्वतंत्रता सेनानियों की चर्चा केवल वही करेंगे जो 100 वर्ष के ऊपर हैं और 1857 की लड़ाई के बारे में चर्चा करना बिहार में अपराध माना जाएगा क्योंकि अभी 170 वर्ष का कोई व्यक्ति बिहार में मौजूद नहीं है।

टॅग्स :नीतीश कुमारBJPबिहारअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार