लाइव न्यूज़ :

बिहार में भाजपा को झटका, नरकटियागंज से विधायक रश्मि वर्मा ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है कारण

By एस पी सिन्हा | Updated: January 9, 2022 18:10 IST

भाजपा विधायक रश्मि वर्मा के द्वारा अपने इस्तीफे का कारण नहीं बताये जाने से इसके भी सियासी मायने निकाले जा रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देविधायक के इस्तीफे की खबर से राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया है.भाजपा इस मुद्दे पर बोलने से परहेज कर रही है. विधायक ने भ्रष्टाचार से त्रस्त होकर इस्तीफा दिया है.

पटनाः बिहार की सियासत में आज उसवक्त हलचल मच गई, जब नरकटियागंज से भाजपा विधायक रश्मि वर्मा ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपना इस्तीफा बिहार विधानसभा अध्यक्ष को भेजा है. रश्मि वर्मा ने अपना इस्तीफा देते हुए लिखा है कि वह निजी कारणों से अपने विधायक पद से इस्तीफा दे रही हैं.

हालांकि, निजी कारणों पर कुछ भी स्पष्ट नहीं है. भाजपा विधायक रश्मि वर्मा के द्वारा अपने इस्तीफे का कारण नहीं बताये जाने से इसके भी सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. सत्ताधारी दल के विधायक के इस्तीफे की खबर से राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया है. भाजपा इस मुद्दे पर बोलने से परहेज कर रही है. चर्चा है कि विधायक ने भ्रष्टाचार से त्रस्त होकर इस्तीफा दिया है.

विधायक के करीबियों की मानें तो वह क्षेत्र की समस्या को लेकर काफी परेशान थी. प्रशासनिक स्तर पर विधायक की बात पर कोई सुनवाई नहीं हो रही थी. क्षेत्र में घूसखोरी चरम पर है. सरकार को पत्र लिखने के बाद भी ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियरों को हटाया नहीं जा रहा था. चीनी मिल किसानों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा था.

बताया जाता है कि नीतीश सरकार में अफसरशाही व भ्रष्टाचार से त्रस्त होकर इस्तीफा देने की घोषणा की है. विधायक व उनके समर्थकों पर हाल के दिनों में कुछेक मुकदमे भी हुए हैं. एक व्यक्ति विशेष के दबाव की भी त्याग पत्र देने की चर्चा है. यहां बता दें कि रश्मि वर्मा एक राजघराने से संबंधित रही हैं. उनका लम्बा राजनीतिक कैरियर रहा है.

रश्मि 2014 में रातों रात जदयू से भाजपा में गईं और भाजपा के टिकट पर उपचुनाव में नौ माह के लिए विधायक बनीं थीं. हालांकि 2015 के चुनाव में भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर गईं. रश्मि के कारण ही नरकटियागंज विधानसभा का चुनाव त्रिकोणात्मक हो गया था. तब रश्मि वर्मा के जेठ विनय वर्मा कांग्रेस के टिकट पर यहां से चुनाव जीतें. उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता.

टॅग्स :बिहारBJPजेडीयूपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार